WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

धरमजगढ दशहरा मैदान… रायगढ़…. घरघोड़ा… लोइंग….. मे हुए विभिन्न प्रकार के आयोजन…..जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि……

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

धरमजगढ दशहरा मैदान… रायगढ़…. घरघोड़ा… लोइंग….. मे हुए विभिन्न प्रकार के आयोजन…..जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

जनेता रोशन लाल अग्रवाल के पांचवी पुण्यति9थि के अवसर पर धरमजगड़ दशहरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं पत्रकारों विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने रोशन लाल अग्रवाल को याद करके उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

धर्म जगत भारती जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल ने पुण्यतिथि के अवसर पर कहां की रोशन लाल अग्रवाल को उनकी खड़ी खड़ी बोली और जन सामान्य के बीच में हमेशा रहकर कार्य करने वाले नेता के रूप में याद किया जाता है वे भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

किसान प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने उन्हें याद करते हुए जन लोकहित में हर वर्ग के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज को उन्होंने उठाई और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए भी सड़क पर उतर कर लड़ने वाले जुझारू नेता के रूप में उन्हें याद किया।

मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने भी उनके संगठन में किए गए कार्य को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, टीकाराम पटेल, भारत लाल साहू, जगदीश सरकार, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिवहरी जिंदल, टार्जन भारती, विजय यादव, बेहरा सर, पंचूराम माली, पटेल सर, युसूफ छाया एवं पत्रकार बंधु सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, गणमान्य नागरिको ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया और अपने जननेता रोशन लाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

*रोशन लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर होगा हनुमान चालीसा का मंदिरों में वाचन*

रायगढ़ शहर में आज शाम 6:00 से 7:00 बजे तक रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में होंगे हनुमान चालीसा के पाठ। जिनमें मुख्य रूप से सुभाष चौक हनुमान मंदिर, बुजी भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर, बैकुंठपुर राम मंदिर, ढिमरापुर चौक हनुमान मंदिर, रेलवे बंगला पारा हनुमान मंदिर, चांदमारी पहाड़ हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर हनुमान मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, स्टेडियम रोड़ मंदिर कमला नेहरू पार्क हनुमान मंदिर, टी.वी. रोड़ हनुमान मंदिर, एफ.सी.आई. गोदाम हनुमान मंदिर, कान्हा हॉस्पिटल के बगल हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर स्थिति हनुमान मंदिर अन्य कई स्थानों और मंदिरों में रोशन लाल अग्रवाल के शुभचिंता को आम नागरिकों कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

 

घरघोड़ा नगर पंचायत में जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

 

जिला भाजपा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित

 

घरघोड़ा/घरघोड़ा नगर पंचायत स्थित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में जननेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल जी के समाजसेवा, जनकल्याण के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष अरुनधर दीवान,उपाध्यक्ष नरेश पंडा,जनेश्वर मिश्रा,राजेंद्र ठाकुर,शिशु सिन्हा,राजेश पटेल, हंशु गुप्ता, मुरली राठिया,गौरी शंकर गुप्ता,गगन ठाकुर,अभिराम गुप्ता,भोलू उरांव,अम्बिका शोभवानी,रितेश शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों एवं मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

*दिल से याद आ रहे भैया रोशनलाल: मनीष अग्रवाल

भाजपा लोईंग मंडल ने श्रद्धांजलि सभा, कोडपाली व कांदागढ़ में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ*

 

रायगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक जनहितैषी व जननेता रोशनलाल अग्रवाल को आज पूरा जिला सहित प्रदेश याद कर रहा है। उनकी यादे सबके दिलों में बसी हुई है। उनकी कमी आज सबको खल रही है। वो जमीन से जुडे हुए नेता थे। ये बात आज भाजपा लोईंग मंडल द्वारा महतारी सदन महापल्ली में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष अग्रवाल ने कहा है। उन्होने आगे बताया कि विकास के साथ साथ संगठन व ंसामाजिक सरोकार उनकी प्राथमिकता हुआ करता था। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय डॉ आशुतोष गुप्ता एवं सुखलाल चौहान ने भी उन्हें यादकर अपनी संस्मरण साक्षा किया। इनके अलावा भाजपा महामंत्री द्वय मुरारी अग्रवाल व छबिलाल पटेल सहित श्रवण गुप्ता, नारायण वैष्णव, मनोज प्रधान, नवीन विश्वाल दिपेश गोयल, ज्ञान सागर जेना ने भी अपनी संस्मरण सुनाया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा लोईंग मंडल द्वारा महापल्ली स्थित महतारी सदन में पूर्व विधायक जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल की 5वीं पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये। इसी तारत्मय में कांदागढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरांग साव के नेतृत्व में एवं कोडपाली के सक्रिय युवा नेता अविनाश गुप्ता के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्हें याद किया गया।

एनटीपीसी लारा क्षेत्र के प्रभावित ग्राम कांदागढ़ में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान भक्त जननेता रोशनलाल अग्रवाल के समर्थकों एवं उनके द्वारा बनाये कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण गणमान्यों के साथ उनको याद करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान चालीसा एवं प्रसाद विरतण कर 5वीं पूण्यतिथि मनाया। इसी प्रकार कोडपाली स्थित बिजांटीनपलहिन हनुमान मंदिर चौपाल में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर पुण्यस्मरण किया गया। जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता विरेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, पप्पू यादव पार्षद, संजय षडगी, अविनाश गुप्ता, कालाचंद गुप्ता सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक थे।

*5 वी पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाकर जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि*

 

महापौर,सभापति,पार्षद सहित भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

 

रायगढ़/ जननेता, पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कमलम परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों द्वारा उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय कमला नेहरू उद्यान एवं बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ चौक (स्टेशन चौक) में चलाया गया।इस अवसर पर महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, पार्षद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर उद्यान एवं चौक परिसर की साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने “जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

*स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी प्रेरणास्रोत*

 

गौरतलब हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का संपूर्ण जीवन स्वच्छता, जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित रहा। वे अपने कार्यकाल में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अत्यंत गंभीर रहते थे। उनके निर्देश पर नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित स्वच्छता अभियान चलाए जाते थे, जिनकी वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी करते थे।स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का मानना था कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी सोच के तहत उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया और आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सफाई अभियानों को सफल बनाया। उनके प्रयासों का ही परिणाम रहा कि रायगढ़ शहर को कई बार डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाव मिला। आज भी शहरवासी उनके द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियानों को याद करते हैं और उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी साबित हुआ।

 

*मेगा हेल्थ कैंप आज भी अविस्मरणीय*

 

स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के कार्यकाल में आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। प्रतिवर्ष आयोजित इन शिविरों से न केवल रायगढ़ जिले बल्कि आसपास के जिलों के हजारों लोगों को लाभ मिला। इन शिविरों में सैकड़ों बीमारियों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके ये प्रयास जनसेवा की मिसाल माने जाते हैं।

*आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता*

महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, गुरविंदर घई, गौतम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, प्रमोद सराफ, पार्षद पंकज कंकरवाल, किशन अग्रवाल,श्रवण केजरीवाल, अयूब अली ,मेहरू निशा, मेघा जाटवर, हरि सराफ, गुलाम रहमान खान, कमल मरार, अंशु टुटेजा, मित्रमणि त्रिपाठी, ज्ञानु मोदी, पल्लू बेरीवाल, अमित खेमका, राहुल सोनी, मोनू दुबे नितेश सोनी ,संजय जोगी, मुक्कू यादव, उमेश थवाईत, सुनील थवाईत, कमल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, महेंद्र यादव,लक्ष्मण चौहान,मनीष पालीवाल, नब्बु,वसीम जाफर, सुशांत सिंह, प्रशांत ठाकुर, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, प्रदीप खलखो, अभिषेक ठाकुर,पप्पू यादव, बजरंग साहू, फारुख, बबलू पांडे, उत्तम पटेल,पृथ्वी कंकरवाल, सुरेंद्र बघेल, विमल,अजित गुप्ता, राजेंद्र

 

“मुझे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने वाले जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल ही थे। उनकी पुण्य स्मृति में यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। उनके बताए मार्गों का अनुसरण कर ही आज मैं महापौर बना हूं और उनकी प्रेरणा से शहर की स्वच्छता को लेकर निरंतर प्रयासरत रहता हूं।

 

जीवर्धन चौहान

महापौर

 

“जनजन के नेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समय की महत्ता और जनसेवा की प्रेरणा हमें उन्हीं से मिली है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से उनके प्रयासों को नमन किया गया।

डिग्रीलाल साहू

सभापति

 

वर्शन/ सुरेश गोयल, पूर्व सभापति

“रोशन भैय्या शहर की स्वच्छता को लेकर आजीवन सक्रिय रहे। डेंगू जैसी बीमारियों से शहरवासियों को बचाने के लिए उन्होंने लगातार स्वच्छता अभियान चलाए। उनके प्रयासों से आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में हजारों लोगों को लाभ मिला।

सुरेश गोयल

पूर्व सभापति

 

 

“जननेता रोशनलाल अग्रवाल की स्वच्छता के प्रति जागरूकता अविस्मरणीय रही। उनकी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों व समर्थकों द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!