WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

बरमकेला कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की दी गई श्रद्धांजलि…..अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई हुए शामिल…..रोशन को हम कभी नही भूल पांएगे: गिरधर गुप्ता….. खरसिया भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि एवं सिविल अस्पताल में किया गया फल वितरण….

साकेत पाण्डेय... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

बरमकेला कृषि उपज मंडी में पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की दी गई श्रद्धांजलि…..अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपाई हुए शामिल…..

रायगढ़/ पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बरमकेला कृषि उपज मंडी परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को क्षेत्र आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण याद करता है। वे ऐसे जननेता थे, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते थे, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेषकर किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल के रूप में देखा जाता

है।वक्ताओं ने यह भी स्मरण किया कि विधायक रहते हुए स्वर्गीय अग्रवाल ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थी।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से संजय भूषण पांडे,अजय जवाहर नायक, पुनीराम चौहान,राजकिशोर पटेल,श्रीमती अभिलाषा नायक,गणेशी चौहान, तरुण अग्रवाल,वरुण पटेल,जयकिशन,गोकुल विश्वकर्मा,वासुदेव चौधरी,अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

…..रोशन को हम कभी नही भूल पांएगे: गिरधर गुप्ता….. खरसिया भाजपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि एवं सिविल अस्पताल में किया गया फल वितरण….

 

रायगढ़। जननेता स्व. रोशन लाल की 5वीं पुण्यतिथि पर खरसिया नगर और महका मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय खरसिया में उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और सिविल अस्पताल खरसिया में मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसमें अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके किए कार्यों को स्मरण किया और कहा कि ऐसे नेता को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परम मित्र जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल को क्षेत्र आज भी उनकी सादगी, कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण याद करता है। और आगे भी याद करता रहेगा। हम उसको कभी नही भूल पाएंगे। वे ऐसे जननेता थे, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते थे, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। विशेषकर किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष क्षेत्र की राजनीति में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल ने अपने संस्मरण मे कहा कि विधायक रहते हुए रोशन भैया ने कृषि, सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। वे किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी, प्रशासन और शासन स्तर तक लगातार संवाद बनाए रखते थे। उनकी यही सक्रियता और जमीनी पकड़ उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता बनाती थी।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी संस्मरण साझा किया और जननेता रोशनलाल अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डाला इनका जीवन चीरकाल तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया। जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक एवं प्रशंसक पहुचकर रोशनलाल अग्रवाल के याद में फल वितरण किया।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!