WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.48 AM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

देवों के देव महादेव, की भक्ति का महापर्व – अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप।।। 17 अगस्त नाग पंचमी के दिन भव्य कलश यात्रा* के साथ किया जाएगा। यह कलश यात्रा प्रात 10:00 बजे निकले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचेगी।।।।

साकेत पाण्डेय,.. 7869475276

WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.08 AM (1)
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.06 AM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

 

देवों के देव महादेव, की भक्ति का महापर्व – अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप।।*
भगवान शिव को समर्पित सावन माह में लगातार 4 वर्षों से अखंड ओम नमः शिवाय जाप का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी सेवा भारतीय समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त से 24 अगस्त तक शहर के हृदयस्थल रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस महाअनुष्ठान का आरंभ
*17 अगस्त 2026 नाग पंचमी के दिन भव्य कलश यात्रा* के साथ किया जाएगा। यह कलश यात्रा प्रात 10:00 बजे निकले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। तत्पश्चात विधिवत रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की पूजा, अर्चना कर अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का शुभारंभ किया जाएगा जो की निरंतर सात दिनों तक चलेगा और 24 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया जाएगा।
*प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल के समय पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक* भी भक्तजनों द्वारा किया जाएगा।
*18 अगस्त मंगलवार को सुप्रसिद्ध गायक सनी अलबेला जी* “महाकाल सरकार” के भजनों से रायगढ़ की जनता शिव भक्ति में लीन होगी। यह कार्यक्रम विषेश कर युवाओं के लिए आयोजित किया गया है ।कार्यक्रम में एक विशेष दिन गंगा आरती की तर्ज पर महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा।
महिला समन्वय रायगढ़ समस्त रायगढ़ की धर्म प्रेमी जनता से आग्रह करती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हो एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।


इस भव्य कार्यक्रम को संचालन करने वाली समिति के सदस्य हैं -श्री चक्रधर पटेल , श्री सुरेश दीक्षित, श्रीमती हेमलता चौहान श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, श्रीमती अनुपमा गुप्ता ,श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती विनीता अग्रवाल , श्रीमती किरण चौहान श्रीमती सोहिता बाजपेई श्रीमती आरती सेवक, श्रीमती निवेदिता पटनायक, श्री तुषार तिवारी , श्री अनिरुद्ध भट्ट, श्री रवि सिंह, श्रीमती पूनम सोलंकी ,श्री संजय जगवानी।
प्रचार प्रमुख- श्रीमती विनीता अग्रवाल


News of Mirror
WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.06 AM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!