
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित ( Vinesh Phogat disqualified ) किया गया है। ऐसे में भारत के ओलंपिक अभियान को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने बताया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। इस खबर के आने के बाद पीएम मोदी ने विनेश फोगाट की हौसला अफजाई की है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।
रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।
100 ग्राम अधिक निकला वजन

रिपोर्ट के अनुसार, पहलवान विनेश फोगाट का वजन लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया गया है। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल विजेता ही भाग लेंगे। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
विनेशा आप चैंपियनों में चैंपियन हैं – मोदी
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश मेरे शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही उन्होने लिखा, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
Vinesh, you are a champion among champions! You are India’s pride and an inspiration for each and every Indian.
Today’s setback hurts. I wish words could express the sense of despair that I am experiencing.
At the same time, I know that you epitomise resilience. It has always…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2024
पीएम ने अध्यक्ष पीटी उषा से मांगी जानकारी
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी। विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया।









