Uncategorized

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेवा भारती समिति, रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव का 17, 18 एवं 19 अक्टूबर को भव्य आयोजन, 15 सितंबर से होगा प्रशिक्षण प्रारंभ।।।।।

साकेत पाण्डेय।।।।। 7869475276

News of Mirror

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सेवा भारती समिति, रायगढ़ के मार

 

रायगढ़ : सेवा कार्यों के लिए संपूर्ण राष्ट्र में अग्रसर सेवा भारती समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिदिवसीय खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य हेतु मां आदिशक्ति खड्ग धारिणी गरबा समिति का गठन किया गया है। भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण को समर्पित इस आयोजन का यह लगातार चौथा वर्ष है।महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजिकाओं ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जुड़ाव और मातृशक्ति का जागरण करना है। संयोजिकाओं ने यह भी बताया कि खड्ग धारिणी गरबा का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता के बीच हमारी सनातनी परंपरा, मर्यादा और देवी उपासना के मूल भाव को जीवंत रखना है।उन्होंने यह भी बताया कि यह गरबा महोत्सव नवरात्रि की पावन तिथियां सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर 17, 18 एवं 19 अक्टूबर को आयोजित होगा।प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न पारंपरिक गरबा विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर की मुख्य

विशेषताएं:प्रशिक्षण प्रारंभ: 15 सितंबर से, स्थान: नटवर स्कूल का प्रांगण, रायगढ़, समय: शाम 5:00 से 7:00 बजेपात्रता: रायगढ़ नगर एवं आसपास की समस्त बालिकाएं, युवतियां एवं महिलाएं इस प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं।महिला समन्वय रायगढ़ ने नगर की सभी बालिकाओं, युवतियों एवं महिलाओं से आग्रह किया है कि 15 सितंबर से प्रारंभ हो रहे इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस उत्सव को भव्य बनाने में हम सभी का सहयोग करें।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!