WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

रामलीला मैदान समेत रायगढ़ में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है… स्वास्थ्य विभाग आश्वासन देकर भी कुछ जगहों पर नहीं कर रहा पहल… कलेक्टर एसपी और नगर निगम ने घर घर किया था जागरूक….

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है पहल..

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 


´साकेत पाण्डेय… 7869475276
जिले में डेंगू (Dengue) ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. अगस्त में 70 से अधिक मामले मिले हैं. इस साल संख्या बढ़कर 78 हो चुकी है. सबसे ज्यादा केस कोतरा रोड क्षेत्र में सामाने आ रहे हैं. केस में बढ़ोत्तरी होने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है. प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. बताया जा रहा है कि प्राइवेट अस्पतालों में मॉनिटरिंग शुरू हुई तो केस दोगुनी हो सकती है.

क्या कहते है जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा बी के चन्द्रवंशी सर

 

 

 

जिले में जुलाई महीने से ही मामले सामने आने लगे थे. अगस्त के पहले सप्ताह तक करीब 8 केस आया था. जिसके बाद एक-दो मरीजों की पुष्टि हुई थी. 16 अगस्त को आई रिपोर्ट में 9 लोग एक साथ पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद लगातार आंकड़े बढ़े हैं. अब तक मरीजों की संख्या 78 हो चुकी है. डॉक्टर ने बताया कि अगस्त महीने में डेंगू का मच्छर अंडा देता है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है जिसके कारण केस बढ़ रहे हैं. लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. शहर के स्टेशन रोड, गुजरातीपारा, संजय मार्केट, कोतरा रोड और इंदिरानगर से मामले आए हैं.

ªª

अब तक कोतरा रोड क्षेत्र, ढिमरापुर मरीज और पहाड़ मंदिर क्षेत्र में मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा, जूटमिल, चांदमारी क्षेत्र में मामले आने शुरू हो गए हैं. लोईंग, धरमयजगढ़, खरसिया में पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. ये मरीज लंबे समय तक ठीक नहीं हुए तो डॉक्टरों ने इन्हें एलाइजा टेस्ट के लिए कहा है. ऐसे में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टेस्ट कराया गया जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. बताया जा रहा है कि टेस्टिंग बढ़ने से केस में इजाफा होगा.

कलेक्टर ने ली जानकारी, एहतियात बरतने की अपील
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बैठक में कहा कि जहां डेंगू के मामले अधिक आ रहे हैं, उसे चिह्नित कर जागरूकता अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जो एहतियात बरती जानी है, उसकी पूरी जानकारी लोगों को दें. साथ ही कूलर, छत पर रखे टायर, टंकी में जमा और रुका हुआ पानी खाली करवाएं. जिससे डेंगू का लार्वा पनपने न पाए.


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!