raigarh

चक्रधर समारोह की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर चंद्रवंशी

News of Mirror

  • रायगढ़। बुधवार की शाम चक्रधर समारोह के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान का जायजा लेने निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज से लेकर पूरे मैदान का मुआयना किया।
  • मैदान में जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समारोह में प्रस्तुति देने आने वाले कलाकारों के आवागमन, मंच पर रहने, उन्हें अपनी कला की प्रस्तुति देने संबंधित समुचित व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी से चक्रधर समारोह का आयोजन विधिवत रामलीला मैदान में होगा। समारोह की तैयारी को लेकर निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी द्वारा आयोजन समिति के सदस्य अधिकारियों के साथ आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!