WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

पीड़ित महिला की पहचान ना हो सार्वजनिक….फास्ट ट्रैक कोर्ट से होगी मामले की सुनवाई — ओपी चौधरी….

जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में गैंग रेप के संवेदनशील मामले में स्थानीय विधायक ओपी चौधरी ने घटना संज्ञान में आते ही शुरू से ही पीड़िता की पहचान सार्वजनिक ना हो इस सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखते हुए मामले से जुड़े आरोपियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करवाई। आज जिला भाजपा कार्यालय में सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान ओपी चौधरी ने कहा पीड़ित परिवार की पहचान सार्वजनिक ना हो इसलिए सीधी मुलाकात की बजाए परिवारजनों से दूरभाष में वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर निरंतर संपर्क रखा गया।

श्री चौधरी ने कहा घटना के 24 घंटे के अंदर मामले की एफ आई आर दर्ज करवाई ताकि आरोपियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। एफ आई आर दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर सभी साथ आरोपियों की पहचान करा कर सात

आरोपियों को जेल में दाखिल किया गया वहीं शेष एक आरोपी के निकटवर्ती राज्य ओडिसा मे मृत पाए जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना विष्णु देव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है इसलिए पुलिस अधीक्षक को पीड़ित के परिवार जनों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के संबंध मे चर्चा कर तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई गई ।ताकि परिवारजन भय बिना दबाव के भय मुक्त रह सके।जिला प्रशासन के जरिए पीड़िता को चार लाख बारह हजार की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई।त्वरित चालान पेश करने हेतु विशेष जांच दल गठित किये जाने जाने की जानकारी देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा न्यायालय में त्वरित चालान पेश किए जाने में अनावश्यक विलंब ना हो इसलिए जांच दल गठित किया गया है।मामले की सुनवाई फास्ट टैंक कोर्ट के जरिए करवाए जाने हेतु न्याय पालिका से विशेष निवेदन किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार जनों को अविलंब न्याय मिल सके। मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान ओपी ने दोहराते हुए कहा इस मामले में सस्ती लोकप्रियता करने की बजाय पीड़ित परिवार जनों की सुरक्षा एवम आरोपियों को दंड दिलाने हेतु समय रहते सार्थक प्रयास किए गए । यही वजह है कि पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय सहायता समय पर मिल सकी साथ ही आरोपियों की पहचान करा कर तत्काल एफ आई आर कराई गई जिससे आरोपियों को भागने का मौका नही मिला और वे गिरफ्तार हो गए। रायगढ़ की जनता को भरोसा दिलाते हुए ओपी ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है,आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया :- ओपी चौधरी
ओपी चौधरी ने कहा ऐसे मामलों में ओछी राजनीति की वजह से पीड़िता के परिवारजनों को व्यर्थ की परेशानी से बचाने के लिए मामले से जुड़े सभी तकनीक पहलुओं का ध्यान रखते हुए पहचान सार्वजनिक नही किए जाने का विशेष ध्यान रखा गया। परिवार जनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। पीड़िता को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराते हुए आरोपियों के खिलाफ अविलंब एफआईआर के साथ ही बिना देर किए आरोपियों की गिरफ्तारी कराई गई। पीड़ित परिवार जनों को बिना देर किए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जांच दल गठित किया गया ताकि कोर्ट में चालान पेश किए जाने में अनावश्यक विलंब ना हो।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!