WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

कविता बेरीवाल,आशा टाइटन,मनीष पालीवाल और बजरंग अग्रवाल को बनाया गया अग्रसेन जयंती प्रभारी….

22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे 70 से अधिक वृहद सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम व शोभायात्रा 3 अक्टूबर को...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

साकेत पाण्डेय….. 7869475276

नगर के अग्र समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए जोर-जोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। अग्र समाज की अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन सेवा संघ के मार्गदर्शन में जयंती मनाई जा रही। जयंती में इस वर्ष महिला प्रभारी में

कविता बेरीवाल एवं आशा टाइटन वहीं पुरुष प्रभारी में मनीष पालीवाल और बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) को चुना गया है। इन्ही प्रभारी के कुशल नेतृत्व में इस बार जयंती के सारे आयोजन किए जाएंगे। जयंती कार्यक्रम 22 सितंबर से प्रारंभ होंगे और 4 अक्टूबर तक चलेंगे 3 अक्टूबर को महाराज श्री अग्रसेन जी की जयंती है

इस उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी।

श्री अग्रसेन सेवा संघ के सचिव संजय अग्रवाल (कार्ड) ने बताया कि इस वर्ष जयंती की भव्यता पहले से भी अधिक रहेगी। इसके साथ ही इसमें जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे उनमें समाज की परंपरिकता झलकेगी। इस वर्ष जयंती कार्यक्रमों में पुनः अंताक्षरी कार्यक्रम को लिया गया है। जिसके लिए विशेष तौर पर बाहर से बेस्ट एंकरों टीम बुलाई गई है जो जयंती में आकर्षण का केंद्र बनेगा। जयंती में होने वाले आउटडोर खेलों में बहुत से पुराने खेल लंगडी,पिथुल, गिल्ली डंडा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक घोड़ी रेस, पहाड़ मंदिर चढ़ो,जुंबा डांस,स्विमिंग और भी बहुत सारे आयोजन कराया जा रहे है।


जयंती आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर को सर्वप्रथम परंपरा अनुसार समाज के वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से इसका शुभारंभ होगा इस वर्ष समाज में जिन विवाहित जोड़ों ने 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं उनका गोल्डन जुबली उत्सव मनाया जाएगा एवं उन्ही के करकमलो से जयंती का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही दूसरे दिन समाज के डॉक्टरों का सम्मान समारोह होगा। जयंती कार्यक्रम नगर की विभिन्न स्थान जैसे अग्रोहा भवन,नटवर स्कूल, निगम ऑडिटोरियम,रायगढ़ क्लब, रेड क्वीन मैरिज गार्डन,कालिंदी कुंज रायगढ़ स्टेडियम,कमला नेहरू पार्क आदि विभिन्न जगहों में संपन्न होगा। इस वर्ष वृहद पाक मेले का आयोजन किया जा रहा है जो राजस्थानी थीम में होगा।

 

अलग-अलग जोन में महिला पुरुष जोन प्रभारी बनाए गए*

जयंती कार्यक्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने के लिए समिति द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में जोन के हिसाब से लगातार बंधुओं की बैठक ली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नगर में निवासरत प्रत्येक अग्रजन को जयंती का हिस्सा बनना है। प्रथम बैठक जूटमिल जोन में की गई थी। जिसमें प्रिया जैन को महिला प्रभारी एवं दिनेश गर्ग को पुरुष जोन प्रभारी बनाया गया था। गांधीगंज जोन में आर्यन अग्रवाल और बिना डालमिया को जोन प्रभारी बनाया गया। कोतरा रोड जोन में विकास अग्रवाल (अमलधिया), आकाश अग्रवाल और महिला में श्रीमती संतोष अग्रवाल और सपना अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया। वही रायगढ़ नगर के मध्य क्षेत्र में निवास करने वाले अग्र बंधुओ की मध्य जोन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुरुषोत्तम अग्रवाल (साबुन), कमलेश रतेरिया, विमल अग्रवाल (रक्तवीर) को पुरुष प्रभारी एवं महिलाओं में नेहा अग्रवाल (कार्ड) और मधु अग्रवाल को महिला प्रभारी बनाया गया। जोन प्रभारी उक्त क्षेत्र के प्रत्येक अग्रबंधु तक जयंती की सूचनाओं एवं जानकारी पहुंचे इसलिए बनाए जाते हैं। इसके साथ ही चक्रधर नगर,पार्क एवेन्यू,वृंदावन कॉलोनी आदि जोन में बैठकों का दौर जारी है


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!