WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

भवप्रीता गरबा नाइट्स का हुआ भव्य समापन… प्रिंसेस बनी गरबा क्वीन.. रेहान बने गरबा किंग.. आव्या जैन बनी गरबा किड… मातारानी के नौ रूप के हुए दर्शन… प्रतिदिन नये थीम के साथ उतरते थे भवप्रीता डांस एकेडमी के बच्चे…. समापन के बाद हुआ भव्य भंडारा….

साकेत पाण्डेय... 7869475276

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय भवप्रीता गरबा नाइट्स का भव्य समापन हुआ। पंडित रवि भूषण शास्त्री, समाज सेवी महावीर अग्रवाल पूर्व पार्षद शाखा यादव समेत काशी से आये गुरूजी के शिष्यों की गरिमामई उपस्थिति में भवप्रीता गरबा नाइट्स का समापन हुआ।

 

नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन नये थीम को तवज्जो दी जाती थीं। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में गरबा. पंजाबी वेशभूषा में गरबा बंगाली पोशाक में अष्टमी का गरबा. मातारानी के लाल वस्त्रो में गरबा यहाँ पर आयोजित होते थे। इस आयोजन स्थल में बच्चे प्रतिदिन आकर जमकर मातारानी को आराधना करते थे। सर्वप्रथम मातारानी की आरती की

जाती थीं. ब्राह्मण समाज की प्रमुख भारती दीपक पाण्डेय. प्रो अम्बिका वर्मा.कल्पेश पटेल श्रीमती रम्भा कल्पेश पटेल. सलीम नियारिया देवेंद्र साहू. युवा समाज सेवी करण अग्रवाल.समाज सेवी भाई महावीर अग्रवाल. गुरूपाल भल्ला. अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा मनोज गोयल. कुलदीप नरसिंह मातारानी की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

नवमी को हुआ समापन

भवप्रीता डांस एकेडमी द्वारा आयोजित भवप्रीता गरबा नाइट्स का समापन नवमी को हुआ। सर्वप्रथम माँ दुर्गा के नवरूप में एकेडमी के बच्चे सजकर साक्षात् गरबा स्थल में पधारे अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा

मनोज गोयल ने सभी माताओ को पुष्प बरसाकर गरबा स्थल में लाया और सभी की आरती की साथ ही गुरूपाल भल्ला ने भी सभी माताओ की आरती की। माता महालक्ष्मी मंदिर और नरसिंह मंदिर के संचालक. ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान् पंडित रवि भूषण

शास्त्री समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल पूर्व पार्षद शाखा यादव और काशी से आये गुरूजी के शिष्यों की गरिमामई उपस्थिति में इस आयोजन का भव्य समापन हुआ। पंडित रवि भूषण शास्त्री जी ने मन्त्रोंचार कर पूरे क्षेत्र में शुद्धता का प्रसार किया उनके बाद काशी से आये उनके शिष्यों ने भी मन्त्रोंचार कर वातावरण और

भी सात्विक बना दिया तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। शाखा यादव ने कहा साकेत भाई का पूरा परिवार पुरे शिद्द्त से जुटकर इतना बड़ा आयोजन सम्पन्न करवाते है बधाई के पात्र है शाखा यादव ने यहाँ तक कहाँ की शहर की बेटियों को खेल के मैदान में लाने का भी श्रेय साकेत पाण्डेय को जाता है वो महिला क्रिकेट के

माध्यम से शहर की बेटियों को एकत्र कर खेल के मैदान में लाने में सफल हूये है। पंडित रवि भूषण शास्त्री ने कहाँ की जो निरंतर चलता रहे उसका नाम साकेत पाण्डेय है उनकी पत्नी दिव्या साये की तरह उनका साथ निभाती है और उनके सुपुत्र आँजनेय और सुपुत्री अनंता भी उनका भरपूर साथ देते है।

इसके बाद एवार्ड समारोह प्रारम्भ हुआ. स्टेशन चौक के ख्यातिलब्ध शख्सियत कुलदीप नरसिंह ने सभी बच्चों के उपहार की व्यवस्था की बेस्ट किड का उपहार रविश स्टेशनरी की तरफ से था। एक्सप्रेशन क्विन प्रियंका राठौर. एक्सप्रेशन क्विन किड आन्या जिंदल. बेस्ट स्माइल सृष्टि अग्रवाल. ऐनर्जेटिक डांस सीनियर मिष्टी जोगी. इनर्जेटिक डांस ज्यूनियर आरुषि अग्रवाल. बेस्ट मूव किड भूमिका सोनवानी.बेस्ट मूव ज्यूनियर आन्वी केड़िया. बेस्ट ड्रेस अप अंशी अग्रवाल. बेस्ट ड्रेस अप किड आरसी अग्रवाल. बेस्ट मूव सीनियर आशिता गुप्ता. बेस्ट मेक अप किड देवांशी ठेठवार. बेस्ट मेक अप ज्यूनियर माही शर्मा. ब्यूटी क्विन चारु खिलवानी. ब्यूटी क्विन किड आव्या जिंदल.

परफ़ार्मर ऑफ़ द डे किड अन्वी मित्तल. परफ़ार्मर ऑफ़ द डे ज्यूनियर रिया केसरी. बेस्ट मूव ओपन रजनी निराला. डांडिया किड आव्या जैन. डांडिया किंग रेहान अली. डांडिया क्विन प्रिंसेस कुमारी गुप्ता बने। आभार प्रदर्शन गरबा

आयोजक दिव्या पाण्डेय ने किया समापन समारोह का सफल मंच संचालन उभरते हुए युवा एंकर आँजनेय पाण्डेय ने किया।पुरस्कार वितरण के उपरांत भव्य भंडारा

स्व देवेश की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। भाई कुलदीप नरसिंह के द्वारा शुभारम्भ किया गया जो रात्रि साढ़े बारह बजे तक चला।

गरबा देखने आये सभी दर्शकों ने मातारानी के भक्तो ने पूरे नौ दिन गरबा करने वाले बच्चियों का उत्साहवर्धन किया.


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!