raigarh

वी आई पी सिटी इंट्रेन्स मार्ग के किनारे दुकान बनने वाले मामले में पटवारी और उनकी टीम ने किया जाँच… रिकार्ड मंगाया तहसील कार्यालय… जल्द होगा चौकाने वाला खुलासा… नहीं ली गई है ग्राम पंचायत से अनुमति…. एस डी एम प्रवीण तिवारी के संज्ञान में भी है यह मामला….

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

News of Mirror

आज वी आई पी सिटी कॉलोनी जाने के मुख्य मार्ग से लगे टर्निंग पर बन रहे दुकान जिनका ना तो ग्राम पंचायत से अनुमति ली गई और ना अन्य औपचारिकता को पूरी की गई है उस भूमि की जाँच करने पटवारी तुलसी रात्रे पहुंचे और संबंधित व्यक्ति जो यहाँ निर्माण कर रहा है उसका नाम रामकुमार बताया जा रहा है वो ही निर्माण कर कर रहा है। उसके सारे रिकार्ड को तहसील कार्यालय मंगाया गया है।

बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के दुकान का निर्माण करवाना इसके बस की तो बात नहीं है इसके पीछे कौन है इसका खुलासा जल्द ही न्यूज ऑफ़ मिरर में किया जायेगा। पटवारी तुलसी रात्रे ने न्यूज ऑफ़ मिरर को बताया की इसके सभी रिकार्ड की जाँच की जाएगी इसे रिकार्ड समेत तहसील कार्यालय बुलाया गया है। ग्राम पंचायत की अनुमति नही है।

 

वी आई पी कॉलोनी के इंट्रेन्स के बगल में मुख्य मार्ग से लगे जिस जगह पर दुकान का अवैध निर्माण हो रहा उसकी कोई भी परमिशन ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा से नहीं ली गई है। सरपंच हीरा लाल खड़िया से जब न्यूज ऑफ़ मिरर ने बात की तो उनका कहना था की हमसे इस बाबत कोई भी परमिशन नहीं ली गई है। इससे स्पष्ट परिलक्षित है कि जो भी यहाँ पर निर्माण कार्य कर रहा है वो अवैध है। इसी तरह अन्य जगहों पर भी यही काला खेल चल रहा है।

 

सूत्रों कि माने तो मेडिकल कॉलेज मार्ग.. शेमरोक मैरिज गार्डन के सामने वीआई पी सिटी कॉलोनी के इंट्रेन्स के पास जो दुकाने बन रही है उनकी सेलिंग वैल्यू लगभग 20 लाख आँकी गई है यही वजह है है की इस गोरखधंधे में सभी लिप्त होना चाहते है…

 

प्रशासनिक अधिकारी इस वजह से कार्यवाही नहीं करते क्योंकि उनका हिस्सा उनके पास आसानी से पहुँच जाता है। एक दुकान अगर बीस लाख में बिकेगी तो कौन नहीं चाहेगा यहाँ बिना अनुमति अवैध निर्माण करना….अतर मुड़ा टीवी मेडिकल कॉलेज मार्ग टी वी टावर का क्षेत्र ऐसा है जहाँ पर प्रशासनिक उदासीनता के चलते भू माफियाओ के हौसले और भी बुलंद हो रहे है। कही पर भी ये लोग निर्माण कार्य करके किराये का खेल करने में माहिर हो रहे है।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के संज्ञान में उक्त दोनों मामलो की जानकारी उन्हें दी गई है उनका कहना है की दीपावली के बाद जाँच कराएँगे और अवैध पाए जाने ओर कार्यवाही भी ताबड़तोड़ होंगी। इधर वी आई पी सिटी के डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल भी न्यूज ऑफ़ मिरर में खबर लगने के उपरांत अवैध निर्माण स्थल पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार वी आई पी सिटी कॉलोनी के इंट्रेन्स के पास और शेमरोक मैरिज गार्डन के पास सड़क की जमीन पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से प्रारम्भ है नगर निगम और जिला प्रशासन इस मामले में कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। अतरमुड़ा क्षेत्र में दुकान बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। आदिवासी जमीन, सड़क की जमीन, कोटवार की जमीन किसी भी जमीन को भूमाफिया नहीं बख्श रहे है।

यह मामला है अतर मुड़ा मेडिकल कॉलेज मार्ग के वी आई पी सिटी के इंट्रेन्स के पास का है जो बहुत ही शानदार बन रहा है और उसके इंट्रेन्स के ठीक बाये साइड ये निर्माण कार्य हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस जगह निर्माण कार्य की अनुमति भी नहीं ली गई है। दुकान खोलकर उसे किराये पर चलाने का इस क्षेत्र में नया ट्रेंड चल पड़ा है जिसका सभी पालन कर रहे है।
अगर ये निर्माण कार्य अवैध हुए तो निगम और राजस्व विभाग को राजस्व की प्राप्ति हो जाएगी। अगर कोई भी कार्यवाही नहीं होती तो इनके हौंसले चरम
पर पहुंच जायेंगे और यहाँ इस तरह के निर्माण की बाढ़ आ जाएगी। वैसे भी इस क्षेत्र में भू माफियाओ की गिद्ध नजर किसी भी जमीन को निगलने चौबीस में अड़तालीस घंटे कमर कसकर तैयार रहते है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!