WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

भव्य होगा 11 नवम्बर से तीन दिवसीय 46 वाँ  श्री श्याम महोत्सव का आयोजन — बजरंग अग्रवाल….श्याम बगीची में चल रही जोरदार तैयारी

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

भव्य होगा 11 नवम्बर से तीन दिवसीय 46 वाँ  श्री श्याम महोत्सव का आयोजन — बजरंग अग्रवाल….श्याम बगीची में चल रही जोरदार तैयारी

रायगढ़ – – शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर में हर वर्ष कार्तिक मास के पावन एकादशी अवसर पर श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया जाता है श्री श्याम मंडल रायगढ़ के श्रद्धालुगण भव्य आयोजन को नव्यता देते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत इस बार भी आगामी 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय 46 वां श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में श्री श्याम मंडल के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

 

यह होगा कार्यक्रम – – श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि धार्मिक परंपरा के अनुरुप इस बार भी कार्तिक शुक्ल एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ, भव्य निशान यात्रा व श्री श्याम गुणगान  बड़ी श्रद्धा से 46 वां श्री श्याम महोत्सव का आयोजन आगामी 11 से 13 नवंबर तक किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 9 एवं 10 नवंबर को श्री श्याम नाम की मेंहदी, 10 नवम्बर को बाबा श्री श्याम की श्रृंगार माला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमे श्याम प्रेमियों द्वारा अपने घर से मालाबनाकर लाना है जिसे 10 नवंबर को 11 बजे तक जमा करना होगा जिसमे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मलाओ को बाबा को उत्सव में पहनाया जायेगा एवं अन्य को बाकि एकादशी में पहनाया जायेगा एवं विजेताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

नामचीन कलाकार करेंगे शिरकत – – अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने बताया कि आगामी 11 से 13 तक श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 11 नवंबर दशमी तिथि को दोपहर दो बजे से श्री श्याम कृपा तक श्री श्याम अखंड पाठ मधुर भजनों के साथ पाठ महाराष्ट्र से पधारे कलाकार डब्बू जी शर्मा एवं नेतल शर्मा की विशेष उपस्थिति में होगा।वहीं 12 नवंबर को पावन एकादशी तिथि पर सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर से भव्य निशान एवं शोभायात्रा निकलेगी जिसमे लगभग 1100 निशान बाबा को अर्पित किये जायेंगे व शाम सात बजे से श्री श्याम कृपा तक श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक सुश्री शिखा भार्गव दिल्ली, मयुर रस्तोगी दिल्ली, रोहित (जिम्मी) शर्मा कोलकाता की विशेष उपस्थिति में होगा। इसी तरह आगामी 13 नवंबर को बारस को बाबा की ज्योत व सवामनी प्रसाद सुबह 10 बजे से श्री श्याम मंदिर में लगाया जावेगा व शाम सात बजे से श्री श्याम कृपा तक श्री श्याम गुणगान संध्या का भव्य आयोजन देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक रवि बेरीवाल कोलकाता, आदर्श दधीच कटिहार की विशेष उपस्थिति में  होगा।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – 46 वां श्री श्याम महोत्सव आयोजन को भव्यता देने में आयोजक श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा, उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र बेरीवाल, सचिव सुनील अग्रवाल वकील, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू, सहसचिव विजय बंसल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महेश सिंघानिया, नरेंद रतेरिया नितेश अग्रवाल, शिव थवाईत, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (चिराग), कमल अग्रवाल,आनंद गर्ग, ललित बोंदिया कैलाश चंद्र अग्रवाल, कैलाश सांवडिया, राजेंद्र अग्रवाल (राजु),राजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (बोरवेल), मनीराम अग्रवाल रामकिशोर जिंदल, बजरंग लाल मित्तल, विनोद अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, मुकेश गोयल, रवि शर्मा, सचिन बंसल, छोटेलाल शर्मा, संजय अग्रवाल, दीपक गर्ग (CA)

नरेंद्र अग्रवाल (टिंकु), दिनेश अग्रवाल (CA), श्याम सुंदर गर्ग,नटवरलाल अग्रवाल,गोविंद राम अग्रवाल, गुलाब डालमिया, हरबिलास अग्रवाल, हेमंत शर्मा,
ओमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार अग्रवाल, प्रकाश डालमिया, प्रमोद अग्रवाल (DPS), जयप्रकाश गोयल (JP), सुनील बंसल (SS), पवन शर्मा (rto) पवन शर्मा (शेरा) अमित जिंदल अमन अग्रवाल अंगे शर्मा आर्यन अग्रवाल अशोक D cot  दीपक नागर दीपक ज्योति बंटी सिंघल मनोज बेरीवाल मनोज मित्तल मुकेश मुरली मुकेश अग्रवाल सुनील rto rajesh गोयल पवन शर्मा आरटीओ सहित श्याम मण्डल के सभी सदस्यगण जुटे हैं।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!