raigarh

आखिर कब होंगी हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण पर प्रशासनिक कार्यवाही….. गली और घर को तोड़कर नजूल भूमि पर ठोक दिया शॉपिंग काम्पलेक्स…. क्षेत्र वासियो ने प्रशासन स्तर पर शिकायत की पर कोई भी पहल ना होने से इन अतिक्रमणकरियोऔर अवैध निर्माण करने वालों के हौंसले होते है बुलंद… आखिर कब संज्ञान लेगा जिला प्रशासन हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण और बिना अनुमति पेड़ कटाई पर….

साकेत पाण्डेय... 7869475276.।

News of Mirror

 

चक्रधर नगर अतरमुड़ा मेडिकल कॉलेज मार्ग ये सब ऐसे क्षेत्र है जहाँ पर प्रशासनिक एक्शन के अभाव में भू माफियाओ की बल्ले बल्ले हो गई है। लोग कितनी भी शिकायत करें अवैध निर्माण अतिक्रमण कोई भी सुनवाई नहीं है। एक ऐसा ही मामला चक्रधरनगर चौक में स्थित नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स के बगल नजूल भूमि पर अवैध निर्माण और अवैध पेड कटाई का

देखने को मिला है। क्षेत्र के रहवासियों ने हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,साथ ही छायादार पेड़ों को भी काटने की शिकायत उन्होने की गई है।चक्रधरनगर चौक स्थित नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में एक शानदार गली और वहाँ पर एक घर को तोड़कर गांजा चौक निवासी हरिओम अग्रवाल द्वारा काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।
क्षेत्र के रहवासियों ने उक्त काम्प्लेक्स निर्माण पर रोक लगाने व हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनके द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हरिओम अग्रवाल ने नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में रिक्त नजूल भूमि पर कब्जा कर वहां पेड़ों की कटाई कर दी गई। वहीं अब उसके द्वारा काम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान बेचने की तैयारी की जा रही है। इन दुकानों की कीमत लाखों में आँकी जा रही है और किराया हजारों में वहीं नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स में अपनी ट्रैक्टर को खड़ी कर देने से व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उनका कहना था कि पूर्व में इस बात की शिकायत एसडीएम व नगर निगम कार्यालय में भी की जा चुकी है लेकिन आज पर्यंत किसी प्रकार की कार्रवाई हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण पर रोक लगाने व हरे भरे पेड़ों को काटे जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

जिला प्रशासन . नगर निगम. और वन विभाग को करनी चाहिए ठोस कार्यवाही….

एक शख़्स इतना भव्य दुकान काम्पलेक्स बनवा लेता है जिला प्रशासन को शिकायत नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी जब कार्यवाही नहीं होती है तब हरिओम अग्रवाल जैसे लोगों के हौंसले चरम पर हो जाते है. एक बार इनके खिलाफ ठोस कार्यवाही होंगी तो बाकी लोगों को इससे सबक मिलेगा।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!