रामनिवास टॉकीज मार्ग में स्थित फेमस गिफ्ट शॉप और भू माफिया गोवर्धनपुर लमींदरहा में बिना रेरा पंजीयन.. बिना टाउन और कंट्री प्लानिंग के प्लॉट टुकड़े टुकड़े में बेचकर शासन को लगा रहे है लाखों रूपये का चूना…. शासन प्रशासन का भरपूर समर्थन मिलता है ऐसे लोगों को….. बिना सरपंच सचिव के मौजूदगी में जाँच पंचनामा हो गया तैयार…. इनके हौंसले दिन ब दिन हो रहे बुलंद…..
साकेत पाण्डेय..... 7869475276....


शहर के रामनिवास टाकीज रोड स्थित फेमस गिफ्ट संचालक शॉप के मालिक और एक भू माफिया के अतिक्रमण के खेल की जाँच करने राजस्व विभाग गया था जब हमने इसकी जानकारी मांगी तो पटवारी श्री सिदार ने गोल मोल जवाब दिया और साहब के पास हूँ बोलकर फोन काट दिया.. इसके पूर्व भी सोमवार को शादी में हूँ बोलकर फोन काटा था. सरपंच पति जने लाल किशन ने बताया की तहसीलदार साहब आये थे जाँच किये पर हम लोगों को नहीं बुलाया. ना ही जाँच रिपोर्ट में हमसे साइन लिया आज हम लोग फिर बुलाये थे पर कोई भी नहीं आया। आखिर गोवर्धनपुर और लामी दरहा के मामले को राजस्व विभाग इतना दबाती क्यों है समझ से परे है।

भूमाफियाओ की गिद्ध नजर हमेशा से जमीनों पर रहती है पहले शहरों पर थीं. शहरो पर अभी भी है लेकिन अब संगीताराई अतरमुडा बिंजकोट नावापाली गोवर्धनपुर लामीदरहा में जाकर टिक गई है। हाल ही में शहर के एक फेमस गिफ्ट शॉप संचालक और एक भू माफिया ने मिली जानकारी के अनुसार लामीदरहा में एक ही चक में .30 हेक्टेयर सरकारी जमीन को दबा दिया गया है। शासन प्रशासन हर जगह जमीन तलाश रही है लेकिन इनके सरकारी और निजी जमीनों को कौड़ियों के दाम खरीदकर बिना अनुमति कॉलोनी बसा रहे है। लामीदरहा की जमीन सडक के किनारे है इसको बाउंड्रीवाल बनाकर भू माफिया और एक गिफ्ट संचालक मालिक धड़ल्ले से बेच रहे है।












