raigarh

एनटीपीसी के अड़ियल रवैया से 50 से अधिक ट्रांसपोर्टर पर गहराया बेघर होने का संकट…..स्थानीय ट्रांसपोर्टों की लगातार उपेक्षा से परेशान ट्रांसपोर्टर 1 दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल……

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

News of Mirror

रायगढ़ फ्लाईऐश वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लारा एनटीपीसी में फ्लाईऐश परिवहन का कार्य किया जाता है। इस संगठन में 50 से अधिक ट्रांसपोर्टर शामिल है। जिनके पास 400 से अधिक गाड़ी है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार भाड़े में आ रही गिरावट के चलते ट्रांसपोर्टर बहुत ज्यादा परेशान है। गाड़ियों के क़िस्त तो छोड़ो खर्चे निकलने भी मुश्किल हो गए है। जिसके चलते बहुत से ट्रांसपोर्टर सड़क पर आने की कगार पर हैं। बार बार ट्रांसपोर्टर द्वारा इस समस्या से प्रबंधन को अवगत कराया गया है परंतु एनटीपीसी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा बल्कि अब कंपनी द्वारा बाहरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे स्थानीय ट्रांसपोर्ट बेघर होने की कगार पर आ गए हैं। इस विषय के बारे में पत्र के माध्यम से वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी और स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर एवं उनके परिवारों पर आए इस गंभीर संकट पर कुछ नहीं किए जाने की स्थिति पर स्थानीय ट्रांसपोर्टों ने मजबूरन और अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है और 1 दिसंबर से स्थानीय ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

भाड़े में लगातार हो रही कमी से गाड़ी चलाना हुआ मुश्किल — राजू गुप्ता

रायगढ़ फ्लाई ऐश वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि लगातार भाड़े में कमी से गाड़ियों का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। ट्रांसपोर्टरों ने गाड़ियां किस्त में ली है और फ्लाई ऐश परिवहन कर क़िस्त पटाते हैं एवं अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। इन हालातो में किश्ती पटना तो दूर गाड़ियों का ही खर्च नहीं निकल पा रहा है। जिससे ट्रांसपोर्टर बहुत ज्यादा मानसिक रूप से परेशान है एवं उनके परिवार पर भी रोटी रोजी का संकट छाया है। एनटीपीसी प्रबंधन को स्थानीय ट्रांसपोर्टरों एवं उनके परिवार पर आए इस संकट से कोई मतलब नहीं है। कंपनी प्रबंधन स्थानीय ट्रांसपोर्टर की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। ऐसे में हम अपने हितों की रक्षा के लिए हड़ताल करने पर विवश है।

स्थानीय ट्रांसपोर्टों को साइड लाइन किया जाना बर्दाश्त नहीं == करन चौधरी

रायगढ़ फ्लाईऐश वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष करन चौधरी ने कहा कि कंपनी द्वारा स्थानीय ट्रांसपोर्टों की लगातार उपेक्षा कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और स्थानीय ट्रांसपोर्टों को एकदम साइड लाइन कर दिया गया है। बाहरी ट्रांसपोर्टरों और गाड़ियों को प्रबंधन द्वारा तवज्जो दी जा रही है। जिससे आज स्थानीय ट्रांसपोर्टर सड़क पर आने की स्थित में है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर और लोगों की ऐसी उपेक्षा बर्दाश्त के बाहर है और हम यह होने नहीं देंगे। प्रदेश वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी एवं जिला प्रशासन को तत्काल इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि आज 50 से अधिक ट्रांसपोर्टरो के परिवार के अस्तित्व पर खतरा मंडरा है। रायगढ़ फ्लाईऐश वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी एनटीपीसी प्रबंधन और जिला प्रशासन की है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!