गोवर्धनपुर लमींदरहा में एक कुख्यात भू माफिया बंदूक वालों के साथ मिलकर जमीन हथियाने का खेल शुरू कर रहा है…. इनके हौंसले इसलिए बुलंद है क्योंकि यहाँ के आर आई पटवारी के साथ इनकी जबरदस्त कैमेस्ट्री होती है जिसकी वजह से कोई भी इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता है…. जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए…..
साकेत पाण्डेय..... 7869475276.....


भू माफिया का आतंक पूरे जिले में सर चढ़कर बोल रहा है। अतरमुड़ा बिंजकोट सम्बलपुरी अमलीभौना गोवर्धनपुर लमींदारहा सांगीतराई समेत अन्य क्षेत्र में भू माफिया बिल्डर कालोनाइजर सभी हावी है। संबंधित क्षेत्र के आर आई पटवारी से सांठ गाँठ करके कोई भी जमीन का वजूद परिवर्तित कर दे रहे है। एक मैटर नहीं थमथा दूसरा मैटर सामने आ जाता है। फिर भी कोई भी पहल नहीं होती जिला प्रशासन के द्वारा। जिला प्रशासन के उदासीन और सुस्त रवैये की वजह से इन भू माफियाओ कालोनाईजरों के हौंसले हमेशा शिखर पर होते है।

हाल ही में सम्बलपुरी में भू माफियाओ ने ताबड़तोड़ पेड़ काट डाले उसकी जाँच करने सभी तरफ से आवाजे उठ रही है। जिला प्रशासन भी इस ओर संजीदगी से पहल करें तो कोई ठोस हल निकल सकता है।

लमींदरहा गोवर्धनपुर वर्तमान में भूमाफियाओ के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। रामनिवास टॉकीज मार्ग पर स्थित फेमस गिफ्ट शॉप आउट भू माफिया के कहानी का अभी दी एन्ड भी नहीं हुआ और वहा पर नया मामला भी प्रकाश में आ गया। इस क्षेत्र के आर आई पटवारी की जबरदस्त सांठ गाँठ सभी भूमाफियाओ से स्वतः ही हो जाती है। फिर चलता है इनका भ्रष्टाचार का काला खेल।

गोवर्धनपुर में एक कुख्यात कालोनाइजर जो शमशान कि भूमि को भी दबाने का कुत्सित प्रयास कर चुका है और बंदूक वाले ने शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1 और उसके आसपास की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की जद्दोजहद में है। प्रशासनिक सहयोग इस कालोनाइजर को भरपूर मिलता है इसलिए इसका कभी भी बाल भी बांका नहीं हो पाता जिससे इसके हौंसले चरम पर है। लगातार अपने साथ लोगों को मिलाकर जगह जगह अतिक्रमण का खेल जारी है।
बताया जा रहा है की जहाँ पर ये खेल हो रहा है वहाँ पर की जमीन पूरी तरह शासकीय मद की है और यहाँ पर भी किसी यलो बाबू के साथ मिलकर लम्बा चौड़ा खेल खेला जा रहा है और जिला प्रशासन इस ओर कोई भी पहल करने में सक्षम नहीं दिखाई पडता।
जिला कलेक्टर और राजस्व विभाग को लमींदरहा गोवर्धनपुर बड़े अतरमुड़ा सांगीतराई जैसे क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि इन्ही क्षेत्रो में भूमाफियाओ के मुँह जमीन को निगलने सुरसा की तरह खुले है।













