WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

भू माफियाओ के साथ कोटवारों पर भी मेहरबान है जिला प्रशासन का राजस्व विभाग…. बोदाटीकरा बाँजीपली मे कोटवार ने शासकीय भूमि पर लगभग 90 प्लॉट काटकर बेच दिए… पूर्व मे इस मामले की जाँच करने टीम गठित हुई थीं पर अभी तक इस मामले मे कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है.. वर्तमान पुसौर तहसीलदार नेहा उपाध्याय ने इस मामले को देखने की बात कही है….

साकेत पाण्डेय... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

भूमाफियाओ के चंगुल से अब तक कोई भी भूमि नहीं बच रही थीं लेकिन गजब तो तब हो गया जब कोटवार भी इस फील्ड मे उतर गए है और ताज्जुब की बात यह है की इन पर भी जिला प्रशासन का राजस्व विभाग कोई भी कार्यवाही नहीं करता जबकि इसकी जाँच के लिए 16 जुलाई 2024 को चार सदस्यों की एक टीम भी गठित की गई थीं….

 

बांजीपाली के पूर्व कोटवार द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल मार्ग में शासकीय सेवा भूमि की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त के मामले को लेकर राजस्व विभाग राजस्व विभाग बड़ी कार्यवाही करने के मूड में दिख रहा हैं। तहसीलदार द्वारा राजस्व निरीक्षकों की जांच टीम गठित कर दो दिनों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को आदेश जारी किया है, राजस्व विभाग से मिली जानकारी अनुसार शासकीय मद में दर्ज इस बेशकीमती जमीन की अवैधानिक रूप से खरीदी – बिक्री करने वालो पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और सभी दोषियों पर एफ आई आर दर्ज कराया जायेगा तथा शासकीय भूमि से कब्जा मुक्त कर बेदखल करते हुए जुर्बाना भी वसूला जाएगा।

बांजीपाली तहसील व जिला रायगढ़ स्थित भूमि खसरा नंबर 220, 221, 222 रकबा कमशः 0.761 हे., 0.097 हे., 0.295 हे. भूमि, जो कि शासकीय मद में दर्ज है। उक्त शासकीय सेवा भूमि को बांजीपाली के पूर्व कोटवार तुलसी चौहान के द्वारा क्रेतागण प्रहलाद अधिकारी, कमल पटेल व संजय सहित 05 अन्य लोगो को गलत तरीके से विक्रय करने के संबंध में बांजीपाली मोहल्ले के प्रेम कुमार पटेल, सुदर्शन पटेल, हेमसागर पटेल, रेशम पटेल, शिवप्रसाद पटेल, छबिलाल पटेल, गनपत पटेल, राम सिंग पटेल, पुरन्धर पटेल, कमल सिंह पटेल, मदन पटेल, फत्तें सिंह पटेल, जीवन लाल पटेल सभी निवासी ग्राम बाजीपाली द्वारा पूर्व में तहसीलदार के समक्ष शिकायत दर्ज कराया गया है। तथा शासकीय सेवा भूमि की अवैध खरीद बिक्री के मामला समाचारों में भी प्रकाशित हुआ है जिसमे बाद राजस्व विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 16/07/2024 को तहसील न्यायलाल रायगढ़ द्वारा चार सदस्यीय राजस्व निरीक्षकों की टीम गठित कर 18/07/2024 के पूर्व विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेश जारी किये थे..

लेकिन अब तक इसमे कोई भी पहल ना होने से कोटवार के हौसले बुलंदी पर है । तत्कालीन तहसीलदार द्वारा जांच प्रतिवेदन हेतु गठित राजस्व विभाग की टीम में ललिता सिदार, राजस्व निरीक्षक बेलादुल , अशोक साहू, राजस्व निरीक्षक , श्रीमती रजनी पटेल, राजस्व निरीक्षक , श्रीमती उषा महतो, राजस्व निरीक्षक नजूल शामिल थे ।

क्या कहती है पुसौर तहसीलदार

 

इस मामले मे जब न्यूज ऑफ़ मिरर ने पुसौर तहसीलदार नेहा उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले मे अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है मै जानकारी लेकर देखती हूँ इस मामले को..


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!