WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

रुसेन कुमार – रायगढ़ को एक नई उम्मीद…सर्वाधिक पढ़े-लिखे महापौर प्रत्याशी…..ज्ञान, साहस और सेवा का अनूठा व्यक्तित्व….निगम की समग्र कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध……

साकेत पाण्डेय...... रायगढ़.... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

रुसेन कुमार – रायगढ़ को एक नई उम्मीद…सर्वाधिक पढ़े-लिखे महापौर प्रत्याशी…..ज्ञान, साहस और सेवा का अनूठा व्यक्तित्व….निगम की समग्र कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध

 

 

 

रायगढ़: रायगढ़ महापौर चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी रुसेन कुमार का नाम शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामंकन प्रस्तुत किया है। झाड़ू छाप पार्टी का चुनाव चिन्ह है । रुसेन कुमार का जीवन परिचय प्रेरणादायक है, जिसमें शिक्षा, समाजसेवा, नेतृत्व और साहित्य का अनूठा संगम नजर आता है। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले रुसेन कुमार अपने संघर्षमय जीवन और समाज के प्रति अटूट समर्पण के कारण जनता के बीच लोकप्रिय हैं। रायगढ़ की स्थानीय जनता लंबे समय से पढ़े लिखे, गुणी, युवा महापौर की माँग कर रही है। इसको देखते हुए रुसेन कुमार सबसे काबिल प्रत्याशी साबित होंगे जो रायगढ़ में सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रमों को एक नई ऊँचाई दे सकते हैं। रुसेन कुमार ने कहा कि जनता उनका पूरा समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए लालायित है और उत्साहित है। पहली बार इतना पढ़ा-लिखा काबिल व्यक्ति महापौर बनने के लिए आगे आया है।

 

रुसेन कुमार ने शिक्षक, पत्रकार, जनसम्पर्क अधिकारी एवं लेखक के रूप में सेवाएँ देकर अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाई है। सामाजिक सेवा के कार्यों के लिए देशभर में उनकी ख्याति है और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विषय को लोकप्रिय बनाने में उनका बहूमूल्य योगदान है।

 

शैक्षणिक यात्रा: अध्ययन एवं संस्कार का सफर

 

 

46 वर्षीय छत्तीसगढ़ में जन्मे रुसेन कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में वे “कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर)” विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। उनके अन्य शैक्षणिक डिग्रियां भी उनकी बौद्धिक क्षमता को दर्शाती हैं:

पीएचडी स्कालर – शोधछात्र (सीएसआर विषय)

एमबीए (मार्केटिंग)

एम ए (हिंदी)

बीएससी (गणित)।

 

इन डिग्रियों एवं शैक्षणिक योग्यता के माध्यम से उन्होंने प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान और गणितीय दृष्टिकोण को गहराई से समझा है। उनकी शिक्षा केवल प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं रही; उन्होंने इसे समाज सेवा और जनकल्याण के माध्यम से उपयोगी बनाया है।

 

कार्य अनुभव: विविध क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान

 

 

रुसेन कुमार का करियर समाजसेवा, पत्रकारिता, जनसंपर्क और अध्यापन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्होंने सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्रियान्वयन में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है। वे लीडरशिप, पब्लिक रिलेशंस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान रखते हैं। उनका कार्य अनुभव न केवल व्यावसायिक रहा है, बल्कि जनहित और सामुदायिक विकास के प्रति भी समर्पित है।

 

विशेषताएं: ज्ञान और कला का संग्रह

 

 

रुसेन कुमार का निजी पुस्तकालय उनके ज्ञान-प्रेम का प्रमाण है, जिसमें 5000 से अधिक पुस्तकें शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 100 से अधिक कलाकृतियों (पेंटिंग) का संग्रह भी किया है। यह उनकी कला और साहित्य के प्रति रुचि को दर्शाता है।

 

18 किताबों के लेखक

 

वे हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी में 18 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं,  जो समाज, राजनीति और साहित्य पर उनकी गहरी रुचि, अध्ययन, स्वाध्याय और समृद्ध चिंतन का परिचय देती हैं।

 

राष्ट्रव्यापी जनसम्पर्क

 

देश के विभिन्न राज्यों में उनकी लगातार यात्राओं और राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क ने उन्हें जमीनी समस्याओं और उनके समाधान की समझ दी है। उनकी दृष्टि में जनसेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता है। उन्होंने अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग सामाजिक-आर्थिक विकास में किया है।

 

 

अभिरुचियां: संगीत, साहित्य और यात्राओं का संगम

 

 

रुसेन कुमार की अभिरुचियों में शास्त्रीय संगीत का श्रवण, किताबें पढ़ना, लोगों से मिलना और उनके अनुभवों से सीखना शामिल हैं। उनका मानना है कि संगीत, साहित्य और यात्राओं से व्यक्ति की सोच में परिपक्वता आती है। उनके जीवन का हर पहलू प्रेरणा और सीख से भरा हुआ है।

 

 

व्यक्तिगत जीवन: परिवार और मूल्यों का महत्व

 

 

रुसेन कुमार का परिवार शिक्षा संपन्न है। उनकी पत्नी, ओपी जिंदल स्कूल में शिक्षिका श्रीमती दिव्या रुसेन कुमार, हर कदम पर उनका साथ देती हैं। उनकी दो बेटियां, ख्याति कुमार (11वीं की छात्रा) शास्त्रीय संगीत की साधक है और कृतिका कुमार (7वीं की छात्रा), उनकी प्रेरणा का स्रोत हैं। परिवार के साथ उन्होंने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखा है।

 

 

रायगढ़ के लिए उनकी दृष्टि और वचनबद्धता

 

 

महापौर चुनाव में उतरने का उनका उद्देश्य रायगढ़ को एक स्वच्छ, हरित और विकसित शहर में बदलना है। वे जनता के बीच अपनी सेवाओं को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है, “राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का सबसे बड़ा मंच है। मेरी कोशिश रहेगी कि रायगढ़ के हर नागरिक को एक समान अवसर और सम्मान मिले।”

 

 

प्रबंधन और आयोजन में दक्षता

 

बड़े सामाजिक आयोजनों में उनकी दक्षता और उनकी लेखन क्षमता ने उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है। वे हिंदी और अंग्रेजी में अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के लिए जागरूकता फैलाने में सक्रिय रहे हैं।

 

 

रायगढ़ के लिए एक नई उम्मीद

 

कुल मिलाकर सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय छवि रखने वाले रुसेन कुमार का जीवन परिचय उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, शिक्षा, अनुभव और समाजसेवा की अद्भुत यात्रा को दर्शाता है। रायगढ़ के महापौर पद के लिए वे एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनकी सोच और काम करने की शैली जनता के बीच विश्वास और आशा का संचार करती है। उनका कहना है, “जनता से संवाद और उनकी सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहना ही मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य है। रायगढ़ को बेहतर बनाना मेरा सपना है।”

 

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी महापौर चुनाव में रायगढ़ की जनता उनके अनुभव और सेवा के इस जुनून को कितनी सराहती है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!