WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

मॉर्निग वाकर एसोसिएशन ने किया सुरेश गोयल का आत्मीय स्वागत…..

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

शहर मे इन दिनों निगम चुनाव का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। सभी पार्टी के प्रत्याशी व कार्यकर्ता अपनी टीम को कामयाबी दिलाने के उद्देश्य से प्रतिपल प्रचार-प्रसार के कार्यों में तल्लीन हैं साथ ही अनवरत जनसंपर्क भी कर रहे हैं। निगम के इस चुनावी समर में बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व महापौर सुरेश गोयल भी वार्ड नंबर 19 से जनसेवा के पवित्र प्रयोजन से उतरे हैं और अपनी टीम के सदस्यों के साथ वार्डवासियों से आशीर्वाद ले रहे हैं।

 

एमडब्लयूएस ने किया आत्मीय स्वागत

प्रत्याशी सुरेश गोयल आज सुबह जनसंपर्क दौरे के अंतर्गत शहर के कमला नेहरु गार्डन पहुंचे जहाँ एमडब्लयूएस के सभी सदस्यों ने वार्ड नंबर 19 के प्रत्याशी सुरेश गोयल का माला पहनाकर भव्य व आत्मीय स्वागत किया और हनुमान चालीसा के मधुर गीत के साथ गोयल की जीत के लिए सभी ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की साथ कमल छाप जिंदाबाद,सुरेश भैया जिंदाबाद के नारे भी लगाए इसके पश्चात प्रत्याशी सुरेश गोयल रोज गार्डन पहुंचे और तमाम अपने लोगों से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिए। वहां भी उनका लोगों ने आत्मीय स्वागत किया व जीत की शुभकामनाएं दी।

 

 

अपनों का आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है — सुरेश गोयल

वार्ड नंबर 19 के कमल छाप प्रत्याशी सुरेश गोयल विगत एक सप्ताह से निरंतर जनसंपर्क अपनी टीम के साथियों के साथ कर रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि मेरे वार्डवासियों की सेवा करने के पवित्र उद्देश्य से चुनावी समर में हूँ और मेरे वार्डवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है उनका यही आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। इसी तरह उनका कहना है कि वित्त मंत्री व हमारे जनप्रिय रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के विशेष मार्गदर्शन में विकास कार्यों की गति हर तरफ देखने को मिल रही है। जिससे जनता भी बेहद खुश हैं। इस बार के निगम चुनाव में भी बीजेपी को शानदार कामयाबी मिलेगी क्योंकि राज्य व जिले के तीव्र विकास कार्यों को जनता देख रही और लाभान्वित भी हो रही है साथ ही शहर के सभी लोगों में बीजेपी पार्टी के प्रति सहयोग व उत्साह देखा जा रहा है। जनसंपर्क दौरे में प्रत्याशी सुरेश गोयल के साथ ओमी अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल,दीपक डोरा,दीपक मित्तल,सुनील गर्ग,मनीष पालीवाल,प्रमोद अग्रवाल,अधीश रतेरिया,अनिल अग्रवाल,प्रतीक अग्रवाल,अमित अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,सुनील गर्ग,अमित मोदी इसी तरह महिला टीम से श्रीमती रेखा महमिया,सविता अग्रवाल,राधा नेहा अग्रवाल,सोनू ममता अग्रवाल,अंकिता अग्रवाल,राजकुमारी अग्रवाल,किरण अग्रवाल,निकिता अग्रवाल,श्रुति अग्रवाल,आर्ची अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण जनसंपर्क दौरे में साथ दे रहे हैं।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!