raigarh

कांग्रेस के डीएनए में घोटाले शामिल हैं – अशोक अग्रवाल……खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे के तर्ज में धरना प्रदर्शन को अच्छे से समझ रही देश की जनता……

साकेत पाण्डेय..... 7869475276.....

News of Mirror

 

 

रायगढ़ – भाजपा नेता अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नेशनल हेराल्ड घोटाले को कांग्रेस का ’’भ्रष्टाचार मॉडल’’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मात्र 50 लाख रुपये में 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति का अधिग्रहण करना देश के सामने एक बड़ा सवाल है और यह कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों का प्रमाण है।

 

अग्रवाल ने कहा कि यह घोटाला कांग्रेस की राज्य सरकारों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से संचालित हो रहा था, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में कांग्रेस की सरकारों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया और इसे गांधी परिवार के निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया गया।

 

भाजपा नेता ने कहा कि 2013 के बाद जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सत्ता में आई है, तब से कांग्रेस के अनेक घोटालों का पर्दाफाश हुआ है। उन्हीं में से एक प्रमुख घोटाला नेशनल हेराल्ड है, जो उस समय की कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब घोटालों के अलावा कोई काम नहीं बचा है और यही घोटाले उसकी कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गए हैं।

 

अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है। भूपेश बघेल सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण लोगों ने भाजपा को सत्ता सौंपी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के आने के बाद राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है और रायगढ़ जिला इसका प्रमुख उदाहरण बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ में विकास की गंगा बह रही है।

 

नेशनल हेराल्ड मामले पर बोलते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह घोटाला कई मायनों में अनोखा है। सिर्फ 50 लाख रुपये में 2000 करोड़ की संपत्ति कांग्रेस नेताओं द्वारा हथियाई गई, जो भ्रष्टाचार का चरम है। उन्होंने कहा कि ईडी ने अपनी चार्जशीट में इस पूरे अपराध के समय, प्रकार और लेन-देन की स्पष्ट जानकारी दी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस ने इस माध्यम को अपना ’’एटीएम’’ बना लिया था।

 

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस-किस कांग्रेस शासित राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत विज्ञापन और पैसा दिया और क्यों। यंग इंडिया में 76ः हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास होना इस घोटाले की गंभीरता को दर्शाता है। अग्रवाल ने कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि गांधी परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसके कारण कई ईमानदार कांग्रेस नेता भी पार्टी से दूरी बना रहे हैं।

 

आगे श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस यदि यह समझती है कि ईडी के खिलाफ आवाज उठाकर खुद को निर्दाेष साबित कर लेगी, तो यह उसकी भूल है। कांग्रेस को अपनी नीयत और नीतियों में सुधार लाना चाहिए, तभी वह जनता का विश्वास फिर से हासिल कर सकेगी।अंत मे युवा नेता ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर व्यग्य कसते हुए कहा कि खिसियाई बिल्ली खम्बा नोचे के तर्ज पर कांग्रेस की धरना प्रदर्शन एवम आबंडर को देश की जनता अच्छे से समझ रही है।कांग्रेसी कितनो ही धरना प्रदर्शन एवम भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर ले देश की जांच एजेंसियां अपने कार्य पूर्ण ईमानदारी एवम निष्ठा से कर के ही रहेंगी।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!