एक बार फिर भू माफियाओ और नव पदस्थ पटवारियों की होंगी बल्ले बल्ले… ओ पी सर के फोर लेन सडक की सौगात भू माफियाओ और पटवारियों के लिए वरदान होगा साबित…. कही इसी वजह से तो 169 पटवारियों पर गिरी है गाज… क्योंकि कुछ पटवारी भू माफियाओ के चहेते हो गए थे….इन सड़कों पर प्रतिबंध नहीं होने के कारण भूमि लेनदेन, डायवर्सन और अवैध निर्माण में वृद्धि हुई है। इन सड़कों पर भू-माफियाओं को खुली छूट दी जा रही है….
साकेत पाण्डेय..... 7869475276....


ओपी चौधरी सर की फोरलेन सडक योजना शहरवासियो के लिए सौगात बन रही है वही इन सड़कों पर प्रतिबंध नहीं होने के कारण भूमि लेनदेन, डायवर्सन और अवैध निर्माण में वृद्धि हुई है। इन सड़कों पर भू-माफियाओं को खुली छूट दी जा रही है.. नवपदस्थ पटवारियों की जबरदस्त डिमांड है.. सभी भू माफिया तरह तरह से इन्हे रिझाने मे लगे हुए है.. क्योंकि अगर भूमाफिया इन्हे साध लिए तो उन्हें मनचाहे मुआवजे का वरदान मिलेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सात चार लेन वाली सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन सड़कों के विशिष्ट मार्ग और लंबाई का उल्लेख किया गया है:

ढिमरापुर चौक से पतरापाली जेएमपीफैन: 5 किमी
ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड थाना चौक: 2.5 किमी
उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक: 3.5 किमी
टीवी टावर रोड से मेडिकल कॉलेज तक: 3.5 किमी
रायगढ़ पुंजीपथरा घरघोड़ा रोड: 37 किमी
रायगढ़-कोटरा-नंदेली: 1-5 किमी
रायगढ़-लोइंग-महापल्ली रोड: 1-5 किमी

एसडीओ पीडब्ल्यूडी ने इन सड़कों के दोनों ओर 12.5 मीटर के भीतर निजी और सरकारी भूमि के बारे में जानकारी मांगी है। इसमें कहा गया है कि इन सड़कों पर प्रतिबंध नहीं होने के कारण भूमि लेनदेन, डायवर्सन और अवैध निर्माण में वृद्धि हुई है। इन सड़कों पर भू-माफियाओं को खुली छूट दी जा रही है

टीवी टावर रोड से मेडिकल कॉलेज तक 3.5 किमी सड़क बननी है। अभी यहां पीएमजीएसवाई की सड़क है, जो ज्यादा चौड़ी नहीं है। सड़क इससे करीब तीन गुना चौड़ी होगी। सड़क के किनारे सरकारी जमीन और सरकारी जमीनें काफी हैं। अब इन जमीनों पर तेजी से निर्माण हो रहा है। सरकारी जमीनें पहले ही दूसरों को बेची जा चुकी हैं। सड़क चौड़ीकरण में स्थायी निर्माण के लिए मुआवजा देना होगा, क्योंकि यहां कोई प्रतिबंध नहीं है।”







