WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

राकेश पाण्डेय ने मुड़ागांव मे बर्बरतापूर्वक पेड़ कटाई को लेकर जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन… बहुत जल्द होगा अडानी के ऑफिस का घेराव…काली पट्टी लगाकर पहुचे कलेक्ट्रेट और किया विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

राकेश पाण्डेय ने मुड़ागांव मे बर्बरतापूर्वक पेड़ कटाई को लेकर जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन… बहुत जल्द होगा अडानी के ऑफिस का घेराव…काली पट्टी लगाकर पहुचे कलेक्ट्रेट और किया विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी….

रायगढ़। पिछले दिनों रायगढ़ जिले के मुड़ागाँव में पेड़ों की कटाई को लेकर युवक कांग्रेस में खासा आक्रोश है। युवक कांग्रेस का आरोप है कि मुड़ागांव में बर्बरता पूर्वक अडानी समूह ने प्रशासन की आड़ में पेड़ो की कटाई की और विरोध करने पर विधायक सहित ग्रामीणों को बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया ।

मामले की सूचना पर कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। इसी क्रम में आज सोमवार को इसी मामले को लेकर काली पट्टी बांध कर कलेक्टोरेट पहुंच कर युवक ने जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

युवक कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और खरसिया विधायक उमेश पटेल के साथ उस कटाई क्षेत्र का दौरा किया जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे घटना क्रम में प्रशासन ने अडानी के दबाव में ना तो पेशा कानून का पालन किया ना ही ग्राम सभा की सहमति ली। और लगाया गया है कि गुंडागर्दी के साथ अडानी के एजेंटों ने जंगल कटाई का काम किया और हजारों पेड़ो को नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद राकेश पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की बात कही थी।

इसी क्रम में आज सुबह राकेश पाण्डेय दल बल के साथ रायगढ़ कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अडानी और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया कि रायगढ़ जिला प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। उसके बावजूद विष्णु सरकार जब से बनी है तब से जन सुनवाई पर जन सुनवाई और छत्तीसगढ़ के जंगलों को अडानी को बेचने का काम कर रही है, लेकिन हम रायगढ़ को अडानी को लूटने नहीं देंगे और इसका जोरदार विरोध होगा। राकेश पाण्डेय ने आगामी दिनों में अडानी के ऑफिस का घेराव करने की बात कही है। बताया गया है कि आज के कार्यक्रम के लेलुंगा

विधान सभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभात पटनायक, ऐन एस यू आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन,जिला कांग्रेस के महामंत्री सौरभ अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा,युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता,महामंत्री तरुण गोयल,रितेश शर्मा,नितिन शर्मा,शाकिब अनवर, अभिषेक शर्मा,जग्गू ठाकुर,आरिफ अहमद,गौरव साव,संदीप पाण्डेय,मनीष ओझा, बलराम गोंड,आदेश कश्यप,आरिफ नियारिया, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!