Uncategorized

साप्ताहिक ‘खबर सार’ अब दैनिक रूप में….. वीआईपी होटल रायगढ़ में हुआ भव्य विमोचन समारोह…जनपक्षीय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके ‘खबर सार’ समाचार पत्र ने नया इतिहास रच दिया है। नौ वर्षों तक साप्ताहिक रूप में पाठकों का विश्वास जीतने के बाद ‘खबर सार’ ने अब दैनिक अखबार के रूप में अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर दी है…….

साकेत पाण्डेय..... 7869475276.....

News of Mirror

रायगढ़ | जनपक्षीय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके ‘खबर सार’ समाचार पत्र ने नया इतिहास रच दिया है। नौ वर्षों तक साप्ताहिक रूप में पाठकों का विश्वास जीतने के बाद ‘खबर सार’ ने अब दैनिक अखबार के रूप में अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर दी है।
09 नवंबर 2025, रविवार को शहर के प्रतिष्ठित वीआईपी होटल छातामुड़ा चौक में इसके दैनिक संस्करण का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में प्रबंध संपादक नितिन सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, “पाठकों के विश्वास, प्रेम और निरंतर प्रोत्साहन ने ही हमें साप्ताहिक से दैनिक बनने की प्रेरणा दी है। अब ‘खबर सार’ और भी तेज, सटीक और जनपक्षीय रूप में पाठकों तक पहुंचेगा। आप सभी के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ‘दैनिक खबर सार’ को शुभकामनाएं देते हुए इसे रायगढ़ और पूरे क्षेत्र की आवाज बताया। विमोचन के बाद प्रीति-भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों ने स्नेहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में ‘दैनिक खबर सार परिवार’ ने सभी आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और पाठकों से विश्वास बनाए रखने की अपील की।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!