ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में 03 अप्रैल को ‘अभिभावक सम्मेलन’….. (03 अप्रैल को आयोजित ‘पेरेंट्स समिट’ में अभिभावक-शिक्षक संवाद से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा नया आयाम)…
साकेत पाण्डेय.... रायगढ़.... 7869475276....


ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में 03 अप्रैल को ‘अभिभावक सम्मेलन’….. (03 अप्रैल को आयोजित ‘पेरेंट्स समिट’ में अभिभावक-शिक्षक संवाद से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा नया आयाम)…..

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में 03 अप्रैल 2026 को ‘अभिभावक सम्मेलन’ (Parents’ Summit) का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सुदृढ़ संवाद स्थापित करना, छात्रों की प्रगति पर विचार-विमर्श करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए साझा दृष्टिकोण अपनाना है। इसमें छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचियों, प्रतिभाओं और व्यक्तित्व विकास पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान शिक्षक और अभिभावक मिलकर रणनीतियाँ तैयार करेंगे, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, यह कार्यक्रम ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय की उस पहल का हिस्सा है, जो केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पारिवारिक सहभागिता और समुदायिक सहयोग को भी महत्व देती है।

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष 03 अप्रैल को आयोजित होने वाला ‘अभिभावक सम्मेलन’ (Parents’ Summit) अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने, छात्रों की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी साझा करने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अभिभावकों को विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के हित में किए जा रहे प्रयासों जैसे प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, छात्रवृत्ति योजनाएं, शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियां और भौतिक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। डॉ. पाटीदार ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर इस सम्मेलन में अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा, “आपकी सहभागिता न केवल आपके बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी, बल्कि आपके सुझाव और विचार विश्वविद्यालय के सतत विकास में भी अमूल्य योगदान देंगे।”
पे

पेरेंट्स समिट’ (अभिभावक सम्मेलन) के संयोजक डॉ. मुकेश देसाई ने बताया कि इस वर्ष स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ साइंस में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों में सम्मेलन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक 700 से अधिक अभिभावकों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी इच्छा व्यक्त की है, जो इसके महत्व और प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इतनी बड़ी संख्या में अभिभावकों की भागीदारी को देखते हुए, इस वर्ष भी विभागवार समूहों का गठन किया गया है। इससे प्रत्येक अभिभावक को अपने पुत्र/पुत्री के शिक्षकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद और व्यक्तिगत चर्चा का पर्याप्त अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था अभिभावकों को न केवल छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी, बल्कि उनके सुझाव और विचारों को भी सीधे शिक्षकों के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

सम्मेलन में भाग लेने वाले अभिभावकों को कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी लगातार व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें आयोजन की प्रत्येक गतिविधि की पूर्व जानकारी मिल सके। इस वर्ष का सम्मेलन केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है; अन्य राज्यों से ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावक भी उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे यह आयोजन बहु-राज्यीय सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

ज्ञातव्य हो की ‘अभिभावक सम्मेलन’ (Parents’ Summit) एक विशेष मंच है, जिसे छात्रों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस

सम्मेलन का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुला और प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना है, ताकि छात्र की शैक्षणिक प्रगति, रुचियाँ, प्रतिभाएँ और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ साझा की जा सकें। इसके माध्यम से अभिभावक अपने सुझाव और चिंताएँ सीधे शिक्षकों के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे उनके बच्चों के विकास में सहकारिता और समझ बढ़ती है। साथ ही, यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की नीतियों, उपलब्धियों और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देने का अवसर भी प्रदान करता है। कुल मिलाकर, ‘अभिभावक सम्मेलन’ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






