Uncategorized

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक सुजीत सिंह को स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।।।।।।जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल।।।।रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारी।।।

साकेत पाण्डेय।।।। 7869475276।।।

News of Mirror

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक सुजीत सिंह को स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।।।।।।जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल।।।।रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारी।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB/29472/2026-PRD के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में रायगढ़ जिले से भी दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ सहायक संचालक गुलाब उडसेना का तबादला जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ किया गया है। वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक सुजीत सिंह को स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।

फेरबदल के बाद रायगढ़ जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक स्तर पर नई जिम्मेदारी तय होगी। खास बात यह है कि आदेश में स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील बताया गया है। सूची में रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बालोद, कोंडागांव, सूरजपुर, कांकेर, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, महासमुंद, बलरामपुर-रामानुजगंज

सहित विभिन्न जिलों के जनसंपर्क कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।आदेश के अनुसार कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर, जबकि कुछ अधिकारियों के लिए स्वयं के व्यय पर किए गए हैं। विभागीय स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालयों के कामकाज और मीडिया समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!