Uncategorized

आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ में पहुंचे भाजपा नेता विकास केडिया…..

News of Mirror

साकेत पांडेय…7869475276

आज पुसौर अंतर्गत टिनमिनी ग्राम स्थित अलेख महिमा आश्रम में चल रहे आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ महिमा बाल्यलीला के अंतिम दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने पहुँच कर यज्ञ में अपनी आहुति

दिया साथ ही उन्होंने बताया कि यह आंचलिक विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के आयोजन का बारहवाँ वर्ष है इस विश्वशांति ब्रम्हयज्ञ के होने से पुरे अंचल में एक सकरात्मक उर्जा का संचार होता है साथ ही इतने सारे लोगों का एक साथ आना और विश्व शांति के लिए आह्वान करना एक बेहतर कल की नींव आज रखी जा रही है। यज्ञ एक श्रेष्ठतम कर्म है जो हमारे जीवन आधार निर्धारित करता है, यज्ञ से हम परमपिता परमेश्वर आराधना करते हैं। इस यज्ञ से हम विश्व शांति और वसुधैव कुटुंबकम की भावना सीखते हैं।

आगे उन्होंने परम पूज्य बीरेन्द्र बाबा जी ,परम पूज्य भगवान दास महाराज जी एवं अन्य उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया ।

साथ में शशिभूषण चौधन, अंकित मिश्रा, दुखनाशन गुप्ता, विकास गुप्ता, समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं पुरे अंचल से आऐ हजारों भक्तों की उपस्थिति रही |


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!