WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.48 AM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

चक्रधर सिंह सिदार लैलूंगा के पूर्व कांग्रेस विधायक का भाई 15 दिन से लापता…..बच्ची को स्कूल छोड़ने गए, तब से कोई खबर नहीं…. चक्रधर सिंह सिदार नें इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से भी मुलाक़ात की…जयपाल सिंह सिदार की खोज खबर देने वाले को इनाम की भी घोषणा की है… जयपाल पंचायत सचिव है और विगत 15 दिनों से लापता है…जयपाल का अंतिम लोकेशन जशपुर कोतवा के पास आया….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.08 AM (1)
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.06 AM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

चक्रधर सिंह सिदार लैलूंगा के पूर्व कांग्रेस विधायक का भाई 15 दिन से लापता…..बच्ची को स्कूल छोड़ने गए, तब से कोई खबर नहीं…. चक्रधर सिंह सिदार नें इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से भी मुलाक़ात की…जयपाल सिंह सिदार की खोज खबर देने वाले को इनाम की भी घोषणा की है… जयपाल पंचायत सचिव है और विगत 15 दिनों से लापता है…जयपाल का अंतिम लोकेशन जशपुर कोतवा के पास आया….

 

 

रायगढ़ – रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक चक्रधर सिदार के भाई 15 दिनों से लापता है। उनकी कोई खोज खबर नहीं है। इस मामले को लेकर परिवार वालों में इनाम की राशि की भी घोषणा की है। इसके साथ ही भाई के तलाश के सिलसिले में पूर्व विधायक रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार पंचायत सचिव है। 15 दिन पहले 7 जुलाई अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से गए थे। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। इस मामले को लेकर परिजनों लैलूंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक उनका मोबाइल का आखिरी लोकेशन जशपुर जिले के कोतवा के पास आ रहा है। लैलूंगा पुलिस की जांच से असंतुष्ट पूर्व विधायक चक्रधर सिदार इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की हैं। अब परिवार वालों ने भी उनका पता बताने वाले को ₹21000 की इनाम की घोषणा की है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2026-11-10 at 7.49.06 AM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!