WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

मधु गुंजन 2025 के सफल आयोजन हेतु समिति गठित…

साकेत पाण्डेय...... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

चार दिवसीय नृत्य संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव *मधु गुंजन सतरंग* 2025 हेतु ,रायगढ़ के अमूल्य विरासत कथक घराने के संरक्षक एवं प्रचारक मधुगुंजन संगीत समिति रायगढ़ एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ के तत्वाधान में आयोजित पंचम वर्षीय मघुगुंजन 2025 सतरंग का सफल आयोजन दिनांक 21 से 24 दिसंबर 2025 तक होने जा रहा है इस हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं संस्था के सभी सदस्य अपनी पूरी व्यवस्था के साथ इस आयोजन को करने हेतु लामबद्ध है, यह कार्यक्रम विगत चतुर्थ से आयोजित किया जा रहा है जो पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है यह संस्था सन 1996 से लगातार किस ना किसी रूप से सक्रिय है तथा लगातार कोई ना कोई आयोजन से रायगढ़ की कला परंपरा में अपना योगदान देते आ रही है, यह अपने नए रूप के साथ अपने पंचम वर्ष पर अत्यंत ही प्रभावशाली रूप से इस वर्ष इस

आयोजन को करने जा रही है, समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों एवं उत्सव के कलाकारों हेतु आशीर्वाद की कल्पना करते हुए रायगढ़ के सभी कला प्रेमियों से उपस्थिति का आह्वान किया है कार्यक्रम की सफलता हेतु समिति के अशोक सराफ, शरद वैष्णव , समता चौरे ,शिखा सराफ, रोमी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, पूजा सहगल ,रोशनी वैष्णव ,संजना सहगल दीपिका गुप्ता, अखिलेश चौरे, आद्या अग्रवाल, वर्णिका अग्रवाल,चित्रांशी पाणिकर ,निहारिका यादव ,दिनेश गुप्ता, शैल्वी सहगल,अजीत कुमार स्वाइन ,आंशिक सराफ, अक्षिता चौरे,इस बैठक में परोक्ष रूप से उपस्थित हुए साथ ही विजुअल बैठक में, मनोज श्रीवास्तव, रीना अग्रवाल, आयुषी साव, निकिता चौहान, अंजनी चौहान, दक्ष यादव, डाली गोस्वामी, आशीष पांडे, मौलश्री सिंह, अरोमा दुबे सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, कार्यक्रम के प्रभारी श्री अजीत स्वाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता एवं उत्सव में एकल के 256 प्रतिभागी, युगल के 36 प्रतिभागी, त्रय में 13, समूह में 24, एवं उत्सव के 26 कलाकार सहित कला के शतक प्रतिभागी सहित कुल प्रतिभागी चार दिवस में 750 प्रतिभागी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, कलाकारों हेतु यह खुला मंच रायगढ़ के कला प्रेमी जनता एवं सभी उदयीमान कलाकारों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है, समिति के सभी सदस्यों ने भारत भर से पधारे सभी आगंतुक बाल एवं युवा कलाकारों के लिए रायगढ़ के कला प्रेमियों से उपस्थिति का आह्वान किया है


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!