Uncategorized

किसानों को डी.ए.पी. खाद की कमी ना हो – उमेश पटेल…..सभी सोसायटियों में डी.ए.पी. खाद पर्याप्त उपलब्ध हो…

साकेत पाण्डेय... 7869475276

News of Mirror

नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की खेती किसानी सीजन आ चुका है, लेकिन किसानों को अभी तक सुलभता से खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हालात यह हैं कि, डीएपी खाद नहीं होने पर विकल्प के तौर पर दे रहे एनपीके खाद भी सोसायटियों में उपलब्ध नही है, डीएपी खाद के लिए किसानों को बहुत परेशान होना पड रहा है, जिसके कारण किसानों को खुले बाजार में महंगी कीमत में खाद खरीदनी पड़ रही है। वहीं किसानों को सीमावर्ती जिलों में ओडिशा जाकर खाद खरीदने पर मजबूर होना पड़ा है। खेती किसानी और खाद की स्थिति को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की किसानों को सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने पर किसानों के हित के लिए जो भी करना पड़ेगा करेंगे । सोसाइटियों से डीएपी खाद गायब है। यही खाद कृषि केंद्रों में महंगे दाम पर बिक रही है। कई दुकानों में किसानों को परमिट थमाया जा रहा है। सहकारी साख समितियों में सीमित मात्रा में डीएपी खाद पहुचा था । अब लगभग सभी समितियों में डीएपी का स्टाक लगभग खत्म हो गया है। विडंबना यह है कि समितियों में डीएपी की दूसरी खेप पहुंची ही नहीं है, लेकिन निजी कृषि केंद्रों में डीएपी का भरपूर स्टाक पहुंच रहा है। अब किल्लत का फायदा उठाकर दुकानदार मनमाने दाम पर किसानों को यह खाद बेच रहे है। जानकारी के अनुसार समितियों में डीएपी का मूल्य 1350 रुपए निर्धारित है। यह खाद कृषि केंद्रों में 1800 रुपए तक बिक रही है। विधायक उमेश पटेल ने कहा की इस प्रकार किसके पनाह पर ब्लैक मार्केटिंग करने वालों को मौका मिल रहा है, सोसायटियों मे खाद उपलब्ध नहीं है परंतु कृषि केंद्रों में कहा से उपलब्ध हो जा रहा है सरकार को यह देखना चाहिए. विधायक पटेल ने आगे कहा की खेती का सीजन सर पर है और हमारे अन्न दाताओं को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है यह कैसी विडंबना है। भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का ढिंढोरा ना पीटते हुए तत्काल हमारे अन्न दाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराए।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!