नियमति योग से स्वयं को स्वस्थ रखे :- संजय अग्रवाल…एसईसीएल छाल में योग दिवस पर 300 लोगों ने किया योग….योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का आह्वान करो योग रहो निरोग…
साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

नियमति योग से स्वयं को स्वस्थ रखे :- संजय अग्रवाल…एसईसीएल छाल में योग दिवस पर 300 लोगों ने किया योग….योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का आह्वान करो योग रहो निरोग…
रायगढ़ :- नियमति योग से स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है योग भारत की पुरातन संस्कृति है। महिला पुरुष युवा बच्चे बुजुर्ग सभी को योग करना चाहिए। उक्त बाते ओजस योग मंदिर के संस्थापक संजय अग्रवाल ने 11 वे अंतराष्ट्रीय दिवस पर एसईसीएल छाल में आयोजित योग शिविर में कही। इस दौरान एस ई सी एल छाल में 300 लोगो की मौजूदगी रही । योग प्रशिक्षक परी सुमन रीना ने भी योग प्रशिक्षण में
o
सहयोगात्मक भूमिका निभाई। शिविर में संजय अग्रवाल ने प्राणायाम व्यायाम आसन सिखाए और आर्युवेद पद्धति के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा मोदी सरकार के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देश अब योग दिवस में योग कर रहे है। उनके प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।