WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से….मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के द्वारा चार दिवसीय मधु गुंजन सतरंग 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बाल,युवा कलाकार एवं संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे….

साकेत पाण्डेय..... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

 

नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से….मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के द्वारा चार दिवसीय मधु गुंजन सतरंग 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बाल,युवा कलाकार एवं संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे…..

कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के द्वारा चार दिवसीय मधु गुंजन सतरंग 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के बाल,युवा कलाकार एवं संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे अखिल भारतीय नृत्य संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में अपने पंचम वर्ष में यह उत्सव रायगढ़ में अपनी पहचान बना चुका है राष्ट्रीय स्तर के उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन 21 दिसंबर सुबह 9:00 से होने जा रहा है चार दिवस तक चलने वाले उक्त कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रस्तुतियां होंगी जिसमें 750 से अधिक प्रतिभागी नृत्य एवं संगीत विषय में तथा लगभग 100 विद्यार्थी कला ड्राइंग पेंटिंग के क्षेत्र में भाग लेंगे दोपहर 3:00 बजे से ड्राइंग एंड पेंटिंग की प्रतियोगिता प्रारंभ होगी जिसका निर्णय उसी संध्या 8:00 बजे घोषित किया जाएगा उक्त कला के महाकुंभ में निर्णायक के रूप में विशेषज्ञ बाहर से आमंत्रित किए गए हैं, समिति के सदस्यों ने रायगढ़ की कला प्रेमी जनता से विनम्र आग्रह किया गया है कि वह देश के विभिन्न राज्यों से पधारे हमारे सभी नवोदित कलाकारों के उत्साह वर्धन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पधार कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएंगे, प्रथम दिवस पर लगभग 95 प्रस्तुतियां होगी जिसमें 180 प्रतिभागी भाग लेंगे उक्त आयोजन रायगढ़ की

खूबसूरत नगर पालिका पंजरी प्लांट के ऑडिटोरियम में आयोजित है , श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संचालक एवं उक्त कार्यक्रम के आयोजक श्री शरद वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 09 बजे से संध्या 07 बजे तक प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें जिले राज्य एवं देश के विभिन्न राज्यों से पधारे बाल एवं युवा कलाकार भाग लेंगे,कुछ चुनिंदा बाल एवं युवा कलाकारों की प्रस्तुति संध्या 7 से 8 के मध्य होगी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह संध्या 8:00 बजे से होगा, किसी भी समस्या अथवा जानकारी हेतु 8827477671 एवं 8770830031 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!