WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

शिवरात्रि पर कावड़ियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा परसदा में सेवा शिविर का आयोजन…..कांवड़ियों को रामझरना छोड़ने के लिए निशुल्क बसों की भी व्यवस्था….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

शिवरात्रि पर कावड़ियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा परसदा में सेवा शिविर का आयोजन…..कांवड़ियों को रामझरना छोड़ने के लिए निशुल्क बसों की भी व्यवस्था….

 

रायगढ़ 19 जुलाई : सावन शिवरात्रि में नगर के शिवभक्त कावड़िये रामझारना से जल भर पैदल चल कर आते है और नगर की शिव मंदिरों में जल भोलेनाथ को चढ़ाते है।अग्र समाज की संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सावन शिवरात्रि में प्रतिवर्ष कावड़ियों के लिए परसदा जिंदल दूध डेरी में सेवा शिविर लगाया जाता है और साथ ही उन्हें रामझारना छोड़ने के लिए निशुल्क बसों की भी व्यवस्था की जाती है।

 

मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य अधीश रतेरिया ने बताया कि इस वर्ष भी मंच द्वारा कावड़ियों के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमे 22 जुलाई की शाम निकले महादेव मंदिर से कावड़ियों को लेकर बस रामझरना के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही रामझारना में भी कावड़ियों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी। परसदा स्थित जिंदल दूध डेरी में मंच द्वारा वृहद सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें भोजन, मिष्ठान, फल और चिकित्सा शिविर शामिल है।

कावड़ियों के आराम हेतु भी व्यवस्था की जाएगी। 22 जुलाई की रात्रि कावड़िये जल लेकर नगर की शिव मंदिरों में 23 जुलाई शिवरात्रि में भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। मारवाडी युवा मंच ने नगर के सभी कावड़ियों को अधिक से अधिक इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। निशुल्क बसों की व्यवस्था जिंदल स्टील और इंडस एनर्जी के सहियोग से की जाती है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!