विकास केडिया के जिला महामंत्री बनने पर भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त व गतिशील हुआ है — विंकल छाबड़ा …
साकेत पाण्डेय... 7869475276


भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता.. पूर्व युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष और भाजपा नगर कार्यकारणी सदस्य विंकल छाबड़ा संचालक छाबड़ा सेल्स नें बीजेपी के युवा तुर्क नेता विकास केडिया को बधाई देते हुए कहा कि विकास केडिया कि नियुक्ति से हुए भाजपा संगठन में उत्साह की नई लहर छा गई है छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा व अनुमोदन के साथ जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के तहत विकास केडिया को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त व गतिशील हुआ है।

विकास केडिया का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर उन्होंने नगर अध्यक्ष, नगर संयोजक एवं वर्ष 2003 में जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में छात्र संघ चुनावों में अभाविप ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। कांग्रेस सरकार के प्रतिरोध के बावजूद, परिषद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए — यह उनकी रणनीतिक कुशलता का परिचायक रहा। इस उपलब्धि के लिए उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत, विकास केडिया ने कमल वाहिनी, धर्मसेना, और बजरंग दल जैसे संगठनों में जिला संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2007 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जहाँ उनकी संगठनात्मक सक्रियता के चलते उन्हें शीघ्र ही भाजयुमो के जिला महामंत्री और तत्पश्चात जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिले भर में समर्पित युवाओं की एक मज़बूत टीम खड़ी की, जो आज भी संगठन की रीढ़ बनी हुई है।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहते हुए भी उन्होंने संगठन को नये आयाम प्रदान किए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भाजपा का जिला उपाध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के तहत उन्हें जिला संयोजक नियुक्त किया गया, जिसमें उन्होंने तीन लाख से अधिक नए सदस्य जोड़कर रायगढ़ जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री केडिया ने कोड़ातराई मंडल प्रभारी रहते हुए कांग्रेस के परंपरागत गढ़ में भाजपा को मजबूती प्रदान की। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा के प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रत्येक मंडल में भाजपा को बढ़त दिलाई।
सक्ती विधानसभा प्रभारी रहते हुए उनके संगठनात्मक कार्य और कड़ी मेहनत का फल जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विजय प्राप्त की।
विंकल नें कहा कि विकास केडिया की भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में नियुक्ति से संगठन के सभी वर्गों में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उनका अब तक का कार्य, संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रमाणित करता है। भाजपा को उनसे भविष्य में भी संगठनात्मक मजबूती की अपेक्षा है।







