भाजपा_को_शून्य_से_सत्ता_के_शिखर_तक_पहुंचाने_वाली_शख्सियत:- #स्वर्गीय_रोशन_लाल…..पुण्यतिथि_पर_विशेषना………_कोई_चिट्ठी_ना_कोई_संदेश_जाने_कौन_सा_देश_जहां_तुम_चले_गए रायगढ़ विधान सभा….
साकेत पाण्डेय... 7869475276...

गणेश अग्रवाल की कलम से
==================
रायगढ़ विधान सभा कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता रहा कांग्रेस के विधायक कृष्ण कुमार गुप्ता ने इसनीपे को अभेद बनाए रखा…अंततः रोशन लाल के ढाई दशकों के सतत संघर्ष की वजह से कांग्रेस का यह अभेद किला ढह गया और पहली बार भाजपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने इस किले में भगवा फहराने में सफलता पाई…आज भाजपा रोशन है तो इस चमक के पीछे रोशन लाल के तीन दशकों तक संघर्ष का अंधकार छिपा हुआ है…भाजपा को फ़र्श से अर्श तक पहुँचाने वाले रोशनलाल महज नाम नही बल्कि एक विचारधारा थे l जिला भाजपा के मजबूत आधार स्तम्भ रोशनलाल के निधन से सामाजिक धार्मिक राजनैतिक क्षेत्र में आई रिक्तता आज भी पूर्ण नहीं हो पाई…सड़क से विधायक तक के सफर में उन्होंने सब कुछ अपने संघर्ष से हासिल किया…रोशन लाल की साफगोई स्पष्टवादिता से जुड़े बहुतेरे किस्से आम लोगों की जुबां पर है l भाजपा की राजनीति में रहते हुए उन्होंने आम आदमी के दिल मे एक साफ्ट कार्नर बनाया l अपनी शर्तों पर जीने वाले रोशन लाल से हर आदमी की अपनी एक कहानी जुड़ी हुई है।
यह सच है कि अब कोई दूजा रोशनलाल नही बन सकता l राजनैतिक सफर उनके लिए कांटो से भरा हुआ रहा…1998 में पहली बार चुनाव लड़ने के पहले रोशन लाल 1992 के दौरान जिलाध्यक्ष बने इस पद के लिए बाकायदा चुनाव हुआ और रोशन लाल विजयी हुए l 1998 में पहला चुनाव भले ही वे हार गए लेकिन उन्होंने भविष्य में भाजपा की विजय के लिए मजबूत जमीन अवश्य तैयार कर दी l छग गठन के बाद जोगी सरकार के दौरान वे दोबारा जिला भाजपा अध्यक्ष बने और छग के पहले चुनाव में विजय अग्रवाल को जितवा कर भाजपा के लिये जीत की बोहनी की l 2013 के दौरान पुनः चुनाव लड़ा ओर ऐतिहासिक मतों से कांग्रेस से सर्वश्रेष्ठ विधायक डॉ शक्रा जीत नायक को परास्त किया l जिले में भाजपा शून्य की स्थिति में थी लेकिन रोशन लाल की रणनीति व सक्रियता ने पूरे जिले में भाजपा को स्थापित किया l स्वर्गीय लखीराम जी व स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के सबसे चहेते रोशनलाल जीवट व्यक्तित्व के धनी रहे l साफगोई व स्पष्ट वादिता रोशन लाल की खाशियत रही l चार दशकों तक रोशन लाल जी के राजनैतिक जीवन के त्याग व समर्पण ने भाजपा को बुलंदियों तक पहुँचाया l राजनीति समाजिक व मीडिया सभी क्षेत्रो में उनका योगदान रहा l तीन दशकों पूर्व जब उन्होंने जनकर्म अखबार की नींव डाली यह वह दौर था जब भाजपा से जुड़ी खबरों को अखबारों में जगह तक नही मिलती थी लेकिन जनकर्म अखबार पक्ष विपक्ष दोनो को समान अवसर देने वाला मंच बना l उनके बेटे #गौतम आज भी युवाओं के मध्य खासे लोकप्रिय है पिता के बाद राजनीति में उनकी प्रासंगिता आज भी बनी हुई है…सही मायने में पिता से विरासत में मिली राजनीति को सही मायने में सहेजने में सफल हुए है..
#कलेक्टर_होगा_तेरा….
उनके तेवरों के ढेरों किस्से है उनके निधन के बाद एक घटना की जानकारी देते हुए उनके समर्थक ने बताया कि हारने के बाद भी वे सक्रिय रहे l पहला लॉक डॉउन खुलने के बाद वे अपने दुपहिया वाहन में समर्थक के साथ गोगा मंदिर जा रहे थे वहाँ पर तहसीलदार ने उन्हें मन्दिर जाने से रोका और अनुमति दिखाने की बात की रोशन लाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि मंदिर प्रबंधन प्रशासन को पहले लिख कर दे चुका है l तहसीलदार ने कहा उनके पास जानकारी नही है रोशन लाल ने पुनः कहा कि हमारे आवेदन पर प्रशासन ने कोई जवाब नही दिया इसलिए यही माना जायेगा कि प्रशासन अपनी सहमति दे चुका l तहसीलदार ने कहा कि आप कलेक्टर से बात कर लीजिए सम्भवतः नया अधिकारी रोशन लाल के तेवरों से वाफिक नही था …रोशन लाल ने क्रोध पूर्वक कहा #सुन_बे_कलेक्टर_होगा_तेरा …#तुम_जनता_के_सेवक_हो…वाद विवाद की स्थिति देखकर पास खड़े जूटमिल थाना प्रभारी दौड़ कर पहुँचे और रोशन लाल जी से क्षमा मांगते हुए कहा कि सम्भवतः नए अधिकारी आपको नही पहचान पाए l तब जाकर उनका क्रोध शांत हुआ…
#अश्रुपूरित_नमन…..













