WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि….. राजीव गांधी नगर के शासकीय हाईस्कूल को अब हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में किया गया उन्नयन….. प्राचार्य मुनीराम ने ओपी चौधरी और शीला तिवारी को दिया साधुवाद…

साकेत पाण्डेय..... रायगढ़... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में राजीव गांधी नगर के शासकीय हाईस्कूल को अब हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन कर दिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। संकुल राजीव गांधी नगर के प्राचार्य श्री मुन्नीराम रात्रे ने इस अवसर पर शिक्षा के विकास में रूचि रखने वाली ,एस.एम.डी.सी (स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति) की अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सतत प्रयासों और दूरदर्शिता के कारण यह सपना साकार हो पाया।

o

प्राचार्य श्री रात्रे ने कहा, “विद्यालय का हायर सेकेंडरी में उन्नयन केवल एक संस्था का विकास नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य की नींव है। श्रीमती शीला तिवारी जी का मार्गदर्शन और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय रही है। उनके अथक प्रयासों और विभागीय समन्वय से ही आज यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है।”

यहां यह भी उल्लेखनीय होगा कि वर्ष 1987 से क्षेत्र में संचालित विद्यालय का प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक,माध्यमिक से हाई स्कूल और हाई स्कूल से हायर सेकेंण्डरी तक की यात्रा में अनवरत श्रीमती तिवारी के अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

छात्रों को विद्या अध्ययन हेतु अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

अब तक राजीव गांधी नगर और आस-पास के दस बारह मोहल्लों के विद्यार्थी हाईस्कूल तक की शिक्षा यहीं प्राप्त करते थे, परंतु कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए उन्हें दूरस्थ स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता था। इससे न केवल आर्थिक व समय की हानि होती थी, बल्कि छात्राओं की शिक्षा भी प्रभावित होती थी। अब हायर सेकेंडरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल जाने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

श्रीमती तिवारी के प्रयासों की हर तरफ सराहना

एस.एम.डी.सी अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी ने बताया कि विद्यालय उन्नयन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया, “स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों और शिक्षकों के साथ मिलकर हमने बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी व विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और विद्यालय की वास्तविक स्थिति व ज़रूरतों को प्रस्तुत किया। यह केवल मेरे नहीं, हम सभी की सामूहिक जीत है।”

श्रीमती तिवारी ने आगे कहा कि आने वाले समय में स्कूल में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय शुरू करने की योजना है, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकें।

स्थानीय जनसमुदाय में उत्सव का माहौल

विद्यालय के हायर सेकेंडरी में उन्नयन की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं व पालकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई पालकों ने कहा कि अब उनके बच्चों को सुरक्षित और अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा।

आगामी योजनाएं और विकास कार्य

प्राचार्य श्री रात्रे ने जानकारी दी कि जल्द ही कक्षाओं के निर्माण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव भेजे जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और पालकों से अपील की कि वे विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग दें।

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, विज्ञान उपकरण, पुस्तक भंडार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति योजनाएं और कैरियर गाइडेंस सेमिनार भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

हाईस्कूल राजीव गांधी नगर का हायर सेकेंडरी में उन्नयन क्षेत्रीय शिक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय न केवल वर्तमान विद्यार्थियों के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर है। एस.एम.डी.सी अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी और प्राचार्य श्री मुन्नीराम रात्रे की प्रतिबद्धता ने शिक्षा के नए द्वार खोल दिए हैं।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!