पंकज चंद्रा नें कोंडागांव SP का पदभार किया ग्रहण….. बेहतरीन पुलिसिंग के लिये जाने जाते है पंकज चंद्रा….. साइबर का है विशेष ज्ञान….पंकज चन्द्रा इससे पहले रायपुर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में अपनी सक्रिय भूमिका से अलग पहचान बनाई थी….. रायपुर में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कई संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया था…..


जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। पंकज चन्द्रा (IPS) ने आज कोंडागांव के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसपी पंकज चन्द्रा ने कहा कि कोंडागांव जैसे संवेदनशील जिले में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुरक्षा, नारी एवं बाल संरक्षण और पुलिस-जन सहयोग को और सशक्त बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा. नए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनता के विश्वास पर आधारित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पंकज चन्द्रा ने बताया कि वे जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य जनता का भरोसा जीतना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। दौरान उन्होंने थानों में लंबित मामलों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और महिला सुरक्षा उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो तथा नागरिकों को न्याय दिलाने में देरी न की जाए। पंकज चन्द्रा इससे पहले रायपुर शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में अपनी सक्रिय भूमिका से अलग पहचान बनाई थी। रायपुर में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कई संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया था।







