WhatsApp Image 2026-01-25 at 3.58.13 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorized

भिलाई को हराकर रायगढ़ बना एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 विजेता…. खेल हमें अनुशासित और जिम्मेदार बनाते हैं : एसएसपी शशि मोहन सिंह…..खेलों को प्रोत्साहित करना एमएसपी की प्रतिबद्धता: वीरसेन सिंह…..

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-25 at 3.58.13 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

भिलाई को हराकर रायगढ़ बना एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 विजेता…. खेल हमें अनुशासित और जिम्मेदार बनाते हैं : एसएसपी शशि मोहन सिंह…..खेलों को प्रोत्साहित करना एमएसपी की प्रतिबद्धता: वीरसेन सिंह…..

 

 

जिले के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फ्लड लाइट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9 का रोमांचक समापन बीती रात हुआ। फाइनल में बबलू इलेवन रायगढ़ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भिलाई पावर को हराकर खिताबी जीत हासिल की। टॉस जीतने से लेकर अंतिम गेंद तक बबलू इलेवन ने मैदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। रायगढ़ में पहली बार किसी टूर्नामेंट का लाइव हो रहा था मैदान के अलावे लोग घरों से बैठकर एमएसपी कार्डिनल कप सीज़न 9 का आनंद ले रहे थे।

 

 

सोमवार को ​समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह , विशिष्ट अतिथि एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह, शिवम टाटा मोटर्स के रवि प्रकाश द्विवेदी रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता रत्थु होता, पार्षद अजय शंकर मिश्रा, केशव जायसवाल, रोशन चंद्रा भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संरक्षक विवेक रंजन सिन्हा ने सभी अतिथियों को खिलाड़ियों से रूबरू करवाया और टूर्नामेंट को ब्रीफ किया।

एसएसपी सिंह देर रात तक मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर बीच-बीच में अपनी ओर से नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उनके इस व्यवहार ने खिलाड़ियों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। समापन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज रायगढ़ के इस मैदान पर जो ऊर्जा मैंने देखी है, वह अद्भुत है। खेल हमें केवल जीतना नहीं सिखाता, बल्कि हार को स्वीकार कर फिर से खड़े होने का जज्बा देता है। पुलिसिंग की व्यस्तता के बीच खिलाड़ियों के इस जुनून को देखना सुकून देता है। मैं विजेता टीम बबलू इलेवन को बधाई देता हूँ, लेकिन मेरा मानना है कि आज यहाँ हर वह खिलाड़ी विजेता है जिसने खेल भावना के साथ मैदान पर पसीना बहाया है। रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है ऐसे ही मंचों की जहाँ वे खुद को साबित कर सकें।”

खेल प्रतिभाओं को मंच देना हमारा कर्तव्य: एमएसपी प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर एमएसपी के प्रेसिडेंट वीरसेन सिंह ने कहा ​कि एमएसपी का उद्देश्य केवल एक टूर्नामेंट कराना नहीं है, बल्कि रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी पहचान बना सकें। कार्डिनल कप सीजन 9 की सफलता आप सभी खिलाड़ियों और दर्शकों की है। हम भविष्य में भी खेल के इस स्तर को और ऊंचा ले जाने का प्रयास करेंगे ताकि हमारे जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकें। ​एक बेहतरीन और गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी तारीफे काबिल हैं।

 

​​कार्डिनल कप के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने बताया कि समापन न केवल एक टीम की जीत के साथ हुआ, बल्कि यह भाईचारे और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक बना। आयोजन समिति ने सुव्यवस्थित प्रबंधन से सबका दिल जीत लिया। पुलिस प्रशासन का सहयोग और एसएसपी की मौजूदगी ने इस आयोजन की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। अगली बार टूर्नामेंट और भव्य होगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के पीछे संरक्षक विवेक रंजन सिन्हा की दूरगामी सोच और खेल के प्रति समर्पण रहा है। सीजन 9 को अब तक का सबसे सफल सीजन बनाने के लिए उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

​बबलू इलेवन रायगढ़ की पावर भिलाई पर शानदार जीत

 

​फ़ाइनल में बबलू इलेवन रायगढ़ और पावर भिलाई का मुकाबला हुआ। बबलू इलेवन टीम ने न केवल बल्ले से विस्फोटक प्रदर्शन किया, बल्कि गेंदबाजी में भी विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ​मैच के असली हीरो रोहित रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। रोहित ने महज 25 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका 268.00 का स्ट्राइक रेट विपक्षी गेंदबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था। ​उनका साथ देते हुए ताबिश ने 23 रन (14 गेंद) और विरोधी टीम ‘फायर भिलाई’ के बबलू मंडावी ने 22 रन (14 गेंद) बनाए, लेकिन रोहित की पारी ने मैच का रुख पूरी तरह एकतरफा कर दिया।

​लक्ष्य का बचाव करने उतरी रायगढ़ की टीम के गेंदबाजों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ​आदिल खान ने 2 ओवर के स्पेल में केवल 8 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। ​नदीम ने अपनी किफायती गेंदबाजी से सबको चौंका दिया, 1 ओवर में मात्र 1 रन देकर 2 विकेट लिए। ​बबलू इलेवन रायगढ़ के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम ने आसान जीत दर्ज की। अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए रोहित को निर्विवाद रूप से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

 

इनके बिना संभव नहीं है टूर्नामेंट….

कार्डिनल कप के सदस्य वीर सिंह ने बताया कि कार्डिनल कप में हमारी 3 महीने की मेहनत है और हमारे स्पॉन्सर हैं जिनके सहयोग के बिना यह टूर्नामेंट संभव नहीं है। स्पॉन्सर्स के कारण ही हमारा। यह टूर्नामेंट अब मध्य भारत के बड़े नाइट टूर्नामेंट में से एक बन गया है। हमारे स्पॉन्सर्स में एमएसपी, जिंदल स्टील, सिंघल ग्रुप, अदाणी फाउंडेशन, हरक्यूलिस, राजपूत इंडस्ट्रीज, विपुल ट्रैक्टर्स, फैशन पार्क, भगवती इंटरप्राइजेज, राज प्रिय हॉस्पिटल, सोलर टेक्नोलॉजी, आनंद इंटरप्राइजेज, टाटा शिवम मोटर्स, क्वालिटी रेस्टोरेंट, मोर डिजाइन, इनफोWT, मोक्ष आईएएस, सुदर्शन सोलर, आइडल कंप्यूटर, द मसल फैक्ट्री, फिटनेस लाइन, एथर, मितान रिजॉर्ट, डॉ.पीयूष अग्रवाल, ईडन गार्डन, जिंदल बजाज, सुरभि डेयरी, होटल आउटर, बड़े ज्वेलर्स आदि।

 

भव्य होता जा रहा एमएसपी कार्डिनल कप….

कार्डिनल रोटी बैंक के विशाल चंद्रा बताते हैं कार्डिनल कप पूरे जिले की शान है। जितनी भव्यता से यह फ्लड लाइट टूर्नामेंट होता है शायद ही पूरे संभाग में ऐसा हो। इसे खेलने के लिए पड़ोसी राज्स की टीमें भी आती हैं। अपने निर्विवाद और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए इस टूर्नामेंट ने कम समय में जबरजस्त प्रसिद्धि पा ली है। कार्डिनल रोटी बैंक के युवाओं के अथक मेहनत और परिश्रम से यह टूर्नामेंट होता है। इसके लिए सभी टूर्नामेंट शुरू होने के ढाई महीने पहले से तैयारी शुरू करते हैं और कुल तीन महीने की मेहनत हमारी लगती है। आयोजन समिति के सदस्यों में अजय पटेल, प्रदीप प्रधान, विशाल चंद्रा,यश पटेल ,मयूर मोटवानी, प्रदीप बाखला, राजेन्द्र पटेल, किशन साहू,अमित दीक्षित, अभिलाष पंडा,संजू साव,महेश, करन निर्मलकार,दिनेश मालाकार, मनोज साहा,अमित जाना,आशीष डनसेना, निर्मल जाना,एवं समिति के सदस्यों ने पूरे दो महीने तक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत की है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2026-01-25 at 3.58.13 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!