नानक बंसल और मुकेश बंसल के गुरु श्री मिनरल्स पर शक्ति के जिला प्रशासन की जबरदस्त कार्यवाही !!!!! गुरुश्री मिनरल्स के भंडारण क्षेत्र और क्रेसर को सील कर दिया गया है, वहीं प्रबंधन से उक्त मामले में नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है !!!!! शिकायत के आधार पर गुरुश्री मिनरल्स के क्रेसर और भंडारण क्षेत्र की जांच कराई गई थी, जिसमें शिकायत सही पाया गया है, आगे उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी— अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ति !!!!!! कलेक्टर सक्ती के आदेशानुसार जांच दल बनाई गई थी जिसमें खनिज और राजस्व विभाग का संयुक्त दल था, जांच कर कलेक्टर को सभी दस्तावेज दे दी गई है, वहीं प्रथम दृष्टया पाया गया है कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालक द्वारा स्वीकृति से अधिक भंडारण किया गया था साथ ही क्रेसर का कुछ हिस्सा शासकीय भूमि है उस अनुसार सील किया गया है —– के के बंजारे, खनिज अधिकारी सक्ती !!!!
साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

नानक बंसल और मुकेश बंसल की तकलीफे कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक कार्यवाही उनके खिलाफ मुँह खोले खड़ी है। दुबले पर दो आषाड़ और सिर मुड़ाते ही ओले पड़े का मुहावरा एकदम सटीक बैठता है। 11 करोड़ वाले मामले मे अग्रिम ज़मानत… वन विभाग की कार्यवाही का डर…. कुछ व्यक्तियों पर मारपीट का मामला और अब सक्ति जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही नानक बंसल और मुकेश बंसल को सम्भलने का मौका नहीं दे रही है। गुरुश्री मिनरल्स पर प्रशासन की कड़ाई देखने को मिली है, कुछ शिकायतो के बाद इनके भंडारण क्षेत्र और क्रेसर को राजस्व एवं खनिज की संयुक्त टीम द्वारा सील किया गया है वहीं कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

ज्ञात हो कि सक्ती जिले के केजीएफ नाम से प्रचलित बराद्वार क्षेत्र में डोलोमाइट सहित चूना पत्थरों के क्रेसर सहित भंडारण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, लेकिन कुछ खदान संचालकों नानक बंसल और मुकेश बंसल क्रेसर मालिकों द्वारा अपने रसूख का उपयोग करते हुए शासन के नियमों के विपरीत कार्य करते हुए अधिक भंडारण के साथ साथ शासकीय भूमि में कब्जा कर अपने उद्योग को बढ़ाया गया है, जिसपर ग्राम छितापारड़िया सहित आसपास के कुछ गांव के लोगों ने जिला प्रशासन को

शिकायत की थी कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालकों द्वारा स्वीकृत से अधिक डोलोमाइट भंडारण व शासकीय भूमि में कब्जा किया गया है। शिकायत के बाद जिलाधीश द्वारा खनिज व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त दल बनाया गया जिनके द्वारा जांच किया गया और प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा गुरुश्री मिनरल्स के भंडारण क्षेत्र और क्रेसर को सील कर दिया गया है, वहीं प्रबंधन से उक्त मामले में नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है ।
क्या कहते है अमृत विकास तोपनो, कलेक्टर सक्ती
शिकायत के आधार पर गुरुश्री मिनरल्स के क्रेसर और भंडारण क्षेत्र की जांच कराई गई थी, जिसमें शिकायत सही पा __ या गया है, आगे उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी ।
यह कहना है के के बंजारे, खनिज अधिकारी सक्ती का
कलेक्टर सक्ती के आदेशानुसार जांच दल बनाई गई थी जिसमें खनिज और राजस्व विभाग का संयुक्त दल था, जांच कर कलेक्टर को सभी दस्तावेज दे दी गई है, वहीं प्रथम दृष्टया पाया गया है कि गुरुश्री मिनरल्स के संचालक द्वारा स्वीकृति से अधिक भंडारण किया गया था साथ ही क्रेसर का कुछ हिस्सा शासकीय भूमि है उस अनुसार सील किया गया है ।