WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
Uncategorizedक्राइम

यश बंसल को क्यो सामने नहीं ला रही है पुलिस….. जबकि चोर नें कबूला है की इसमे यश का भी हाथ है फिर पुलिस इसे क्यों बचा रही है…. इस रसूखदार का फोटो क्यों नहीं आया मीडिया मे….. घरघोड़ा पुलिस से क्या संबंध है यश बंसल के …..पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक झरिया ने बताया कि उसके द्वारा मोबाइल चोरी कर ढिमरापुर चौक स्थित मोबाइल दुकान के संचालक यश बंसल को मोबाइल बेचा है….. तब घरघोड़ा पुलिस में रायगढ़ के युवक को घरघोड़ा बुलाकर पूछताछ की गई और चोरी के मोबाइल को जप्त किया गया…

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

 

रायगढ़ जिले के ग्राम कुड़ुमकेला मेन रोड पर स्थित बेहरा मोबाइल दुकान से महंगे मोबाइल चोरी हो गए थे. जिसकी रिपोर्ट दूसरे दिन ही दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा के द्वारा घरघोड़ा थाने में लिखवा दी थी. जिसकी विवेचना पुलिस के द्वारा की जा रही थी कि मुखबिर से चोरी मामले में दीपक झरिया 19 वर्ष की संलिप्तता होने के पुख्ता प्रमाण पाए गए.

मोबाइल चोर ने किया आश्चर्यजनक खुलासा… पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक झरिया ने बताया कि उसके द्वारा मोबाइल चोरी कर रायगढ़ के  ढिमरापुर चौक स्थित मोबाइल दुकान के संचालक यश बंसल को मोबाइल बेचा है. तब घरघोड़ा पुलिस में रायगढ़ के युवक को घरघोड़ा बुलाकर पूछताछ की गई और चोरी के मोबाइल को जप्त किया…

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल चोरी का खुलासा  आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद….स्थानीय चोर से पूछताछ में खुला बड़ा राज, चोरी की मोबाईल खरीदने के आरोप में रायगढ़ के मोबाइल दुकानदार भी गिरफ्तार…..

 

 

दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्थानीय चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालक को भी धर दबोचा। इस कार्रवाई से पुलिस ने कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद रकम बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है।

 

मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था। दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में *आरोपी दीपक झरिया (19 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसने चोरी स्वीकार कर बताया कि उसने मोबाइलों को रायगढ़ के मोबाइल दुकानों में बेचा है* ।

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1100 रुपये नकद तथा 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए। वहीं, मोबाइल संचालक यश बंसल (29 वर्ष) से भी चोरी के मोबाइल जब्त किए गए।  यश बंसल से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत 16,999 रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में  दुकानदार ने चोरी की संपत्ति होना जानते हुए मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!