Uncategorized

सुविख्यात समाज सेवी सुनील लेंधरा नें कल्पेश पटेल के साथ कोतरा रोड स्थित नवयुवक कला समिति द्वारा आयोजित श्री मनोकामना पूर्ति गणेशोत्सव में भगवान श्री गणेश जी की आरती मे हुए शामिल….. संगीतमय आरती बना आकर्षण का केंद्र बिंदु…….प्रतिदिन सुबह और शाम वाराणसी (बनारस) से आए चार पंडितों द्वारा संगीतमय आधे घंटे की आरती का आयोजन किया जा रहा है……. शंख-घंटियों की गूंज और मधुर भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से भर उठता है….. श्रद्धालु भी इस आरती का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं…..

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

News of Mirror

कोतरा रोड स्थित नवयुवक कला समिति द्वारा आयोजित श्री मनोकामना पूर्ति गणेशोत्सव में मंगलवार को विशेष भक्तिमय माहौल रहा। इस अवसर पर सुनील कुमार अग्रवाल (लेंध्रा), कल्पेश पटेल ने गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए और संगीतमय आरती में शामिल होकर अपने इस पल को अविस्मरणीय बताया। गणपति बप्पा की प्रतिमा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा की सुंदरता को देखने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

प्रतिदिन सुबह और शाम वाराणसी (बनारस) से आए चार पंडितों द्वारा संगीतमय आधे घंटे की आरती का आयोजन किया जा रहा है। शंख-घंटियों की गूंज और मधुर भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से भर उठता है। श्रद्धालु भी इस आरती का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

गणेशोत्सव के सफल आयोजन हेतु समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। नवयुवक कला समिति के अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों द्वारा व्यवस्था संभाली जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, प्रसाद वितरण और सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था की गई है।

गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार सहित पंडाल पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के वातावरण में डूबकर गणपति बप्पा से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

देश के राजधानी दिल्ली से हुआ फूलो का श्रृंगार प्रति दिन दिल्ली से आती है माला…

इस भव्य आयोजन धर्म यज्ञ में समिति मुख्य रूप से राहुल राज , शुभम अग्रवाल , राहुल शर्मा , आलोक अग्रवाल , अंकित शर्मा , शुभम शर्मा , शुभम जयसवाल , आशु चौहान , यश डालमिया , मयंक शर्मा एवं अनेको सदस्यों के अथक प्रयासों से ही यह धार्मिक आयोजन भव्यता से किया जा रहा है। समिति का संदेश है भावयता साज सजावट से नहीं बल्कि भक्तो के भाव से आती हैं एवं समस्त शहर के सभी धार्मिक आयोजक को शुभकामनाएं प्रेषित की

News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!