raigarh

भू माफिया फिर स्टाम्प वेंडर बन अपने आकाओ के काम को साधा है इस तथाकथित भू माफिया ने !!!! आदिवासी आबटित भूमि का सौदा अवैध रूप से करवाकर जानते हुए भी इसने किया ये अवैध काम !!!!! जानकारी मे होते हुए किये इस कुकृत्य के लिए किस सजा का प्रावधान है राजस्व विभाग के पास ????? कोई भी पहल नहीं होना इनके निष्क्रियता को दर्शाता है!!!! ऐसे मे हौसले बुलंद होते है इलिगल कार्य करने वालों के!!!!!!!!

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

News of Mirror

 भू माफिया से स्टाम्प वेंडर बने भू माफिया का है बडा हाथ !!!!! सारे स्टाम्प और टाइपिंग की जवाबदारी रहती थी इसी के मजबूत कंधो पर !!!! सभी कुछ जानते हुए कोई कैसे कर सकता है अवैध काम !!!! जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए और इस भूमाफिया से स्टाम्प वेंडर बने शख्स पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि फिर कोई इस तरह का कृत्य ना करें !!!!! ग्राम गोपालपुर की शासकीय आबंटित आदिवासी भूमि पर शहर के एक रसूख दार भू कारोबारी का काला खेल !!!! जमीन के इस खेल में रसूखदार भू कारोबारी के अलावा कई स्थानीय छोटे बड़े भूमाफिया भी है शामिल !!!! तत्कालीन हल्का पटवारियों के सांठ_गांठ का प्रमाण,,नियम कायदों को दर किनार कर,की गई जमीन की बड़ी हेरा फेरी !!!!!!! मरघट और तालाब की जमीन के साथ शासकीय भूमि भी निगल गए !!!!! जिला प्रशासन जब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं करेगा तब तक जिले की जमीनों को ऐनाकोंडा की तरह निगल जायेंगे ये भू माफिया !!!!!

 

रायगढ़ जिले मे जमीन को जिस तरह भू माफिया  ऐनाकोंडा की तरह निगल रहे है उस पर चंद्रकांता से बड़ा महा एपिसोड लिखा जा सकता है!!!!! जमीन का धंधा करने वालो के लिए रायगढ़ किसी स्वर्ग से कम नहीं है!!! इसकी वजह यहाँ के पटवारी आर आई राजस्व विभाग है जो कभी भी शिद्दत के साथ यहाँ कार्यवाही नहीं करता !!!! अब तो आलम यह है कि भू माफिया से स्टाम्प वेंडर बने  स्थानीय भू माफिया ने बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है गोपालपुर के आदिवासी जमीनों को अपना ग्रास बनाने मे। पटवारी तो यहा के भगवान से भी बढ़कर है गली कूचे की जमीन को सड़क के ऊपर लाने मे तनिक भी देर नहीं करते!!!! शमशान भूमि छोटे झाड बड़े झाड के जंगल क़ृषि भूमि कोटवार भूमि क़ृषि भूमि किसी भी भूमि पर कभी भी कब्ज़ा कर उसे अपना बना सकते है भूमाफिया और पटवारी!!!!!

 

रायगढ़ से लगा हुआ गांव है गोपालपुर, यहाँ पर आदिवासी आबंटित भूमि शासकीय भूमि क़ृषि भूमि मरघट जमीन तालाब की जमीन बहुतायत मे है वर्तमान मे सभी पर एक रसूखदार भूमि कारोबारी और उनके हिस्सेदारो का कब्ज़ा है!!!! इन हिस्सेदारो और उनके प्रमुख भूमि कारोबारी ने साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर धन बल से करीब 20 एकड़ जमीन अपने नाम करवा लिया है!!!! मरघट तालाब शासकीय भूमि किसी को भी नहीं बक्शा है इन लोगो ने पूर्व कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लिया था लेकिन राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियो की वजह से यहाँ पर कोई भी कार्यवाही नही हो पाई!!! यहाँ के आर आई पटवारी सभी कोई मिलकर इनका साथ देते है और पूरे गांव की आदिवासी जमीन को एक बड़े रसूखदार भूमि कारोबारी को बेच रहे है वो भूमि कारोबारी अपने आधा दर्जन पार्टनर के साथ शासन की आँख मे धूल झोकने का काम बखूबी कर रहा है !!


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!