रूपानाधाम प्लांट में हुई फिर एक मजदूर की मौत… थम नहीं रहा रूपानाधाम प्लांट में मजदूरों की मौत का सिलसिला… मजदूरों को आखिर क्या परेशानी आ रही है इसका पता लगाना है जरुरी….
साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

रूपानाधाम के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे है आये दिन कोई ना कोई जनहानि वाली घटना घटित हो रही है। उसके बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी णा ही सामने उपस्थित हो रहा है ना ही मीडिया के समक्ष आ रहा है। रूपानाधाम के भीतर पत्रकारों का जाना भी मनाही हो गया है। इन सभी घटनाओ को गौर करें तो मजदूरों की सुरक्षा को लेकर यह स्पष्ट परिलक्षित है की इस प्लांट में मजदूर सुरक्षित नहीं है

पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि रुपनाधाम फर्नीश प्लांट में काम करने वाले युवक ने लेडल में कुद कर जान दे दी है , बताये अनुसार मृतक के परिजन प्लांट में पहुंच गये है।

मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान उम्र 20 से 21 वर्ष निवासी क्रोधा थाना धरमजयगढ़ का रूपनाधाम प्लांट में फर्नीस में काम कर रहा था। जिसने लेडल में कूद कर जान दे दी है पुलिस टीम मौके के लिये निकल गई है।
मौत को लेकर परिजन काफ़ी

आक्रोशित है परिवार के लोग रूपनाधाम पहुंच गये है, प्लांट में किसी भी पत्रकारों को अंदर नहीं जाने दिये जाने कि जानकारी मिल रही है । ऐसे स्थिति में उद्योग प्रबंधन पर सवाल उठना लाजमी है।













