raigarh

क्या हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण पर हो पायेगी प्रशासनिक कार्यवाही…. क्या इस बार भी ये मामला चला जायेगा ठंडे बस्ते में…… नगर निगम और जिला प्रशासनक्यों नहीं कर पा रहा है कोई भी उचित कार्यवाही… पूर्व में नगर निगम ने हरिओम अग्रवाल को दिया है नोटिस…. कार्यवाही नहीं होने से आसपास के रहवासी आक्रोशित….

साकेत पाण्डेय...... 7869475276....

News of Mirror

वाकई में कुछ तो बात है हरिओम अग्रवाल में की उसके अवैध निर्माण का कोई भी बाल भी बांका नहीं कर पा रहा है।


चक्रधर नगर निवासी कौशिक भौमिक और उनकी पूरी टीम ने कलेक्टर एसडीएम और नगर निगम आयुक्त को पूरे दस्तावेज के साथ शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।


हरिओम अग्रवाल के अवैध काम्पलेक्स वाले मामले में आर आई टीकाराम राठिया से जब न्यूज ऑफ़ मिरर ने बात की तो उनका कहना था कि क्षेत्रवासियो की शिकायत पर अपने अधिकारियो के निर्देशानुसार स्थल पर गया था नाप जोग के लिए हमने बहुत दरवाजा खटखटाया पर कोई भी नहीं खोला… हम बहुत जल्द वहाँ जायेंगे… पेड़ कटा हुआ पाया गया है सभी कुछ की जानकारी जल्द ही ली जाएगी….

मामला चक्रधरनगर चौक में स्थित नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स के बगल नजूल भूमि पर अवैध निर्माण और अवैध पेड कटाई का देखने को मिला है। क्षेत्र के रहवासियों ने हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,साथ ही छायादार पेड़ों को भी काटने की शिकायत उन्होने की गई है।

चक्रधरनगर चौक स्थित नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में एक शानदार गली और वहाँ पर एक घर को तोड़कर गांजा चौक निवासी हरिओम अग्रवाल द्वारा काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।
क्षेत्र के रहवासियों ने उक्त काम्प्लेक्स निर्माण पर रोक लगाने व हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

उनके द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हरिओम अग्रवाल ने नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में रिक्त नजूल भूमि पर कब्जा कर वहां पेड़ों की कटाई कर दी गई। वहीं अब उसके द्वारा काम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान बेचने की तैयारी की जा रही है। इन दुकानों की कीमत लाखों में आँकी जा रही है और किराया हजारों में वहीं नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स में अपनी ट्रैक्टर को खड़ी कर देने से व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

उनका कहना था कि पूर्व में इस बात की शिकायत एसडीएम व नगर निगम कार्यालय में भी की जा चुकी है लेकिन आज पर्यंत किसी प्रकार की कार्रवाई हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण पर रोक लगाने व हरे भरे पेड़ों को

काटे जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!