raigarh

गायत्री मंदिर के सामने अब गली का रास्ता बंद कराने की हो गई क़वायद…. बड़ा सा गेट लगाकर गुप्ता ब्रदर्सका है कारनामा…. गायत्री मंदिर से कालीबाड़ी मार्ग को जोड़ती थीं यह सडक….. नगर निगम बना मूक दर्शक…. जिला प्रशासन के उदासीनता झलकती है साफ तौर पर…..

साकेत पाण्डेय...... 7869475276......

News of Mirror

 

 

शहर के बाहर तो जमीनों को हथियाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन अब ये काम शहरों के भीतर भी अंधाधुंध प्रारम्भ हो गया है। यहाँ पर बात हो रही है हंडी गायत्री मंदिर के ठीक सामने की गली जो सीधे कालीबाड़ी की ओर निकलती है। ये वो जगह है जहाँ पर एक समय कबाड़ियों का राज हुआ करता था लेकिन उसको तत्कालीम कलेक्टर अमित कटारिया और दिवंगत पुलिस कप्तान राहुल शर्मा ने इनका कब्ज़ा हटवाया था। तब से लेकर एक सप्ताह पूर्व तक सब कुछ ठीक चल रहा था। यहाँ पर अधिवक्ता ईश्वर पटेल के कार्यालय के ठीक बगल में एक बड़ा सा गेट लगाकर इस सार्वजनिक रास्ते को बंद करवाने का कुत्सित प्रयास किया का रहा है। लोगो ने दबी जुबान में यहाँ तक कहाँ की किसी गुप्ता का है यह काम अंदर उसकी जमीन है. ऐसे करके वो अंदर की सारी जमीनो पर कब्ज़ा कर लेगा और नगर नगाम राजस्व विभाग हर बार की तरह उनका साथ देगा।

 

नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारी अधिकारी इस मार्ग से रोजाना तीन से चार मर्तबा आवागमन करते है किसी को भी ये चीज दिखाई नहीं देती समझ से परे है. नगर निगम को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने की आवश्यकता है नहीं तो उनके नाक के नीचे शहर के भीतर खुलेआम शासन की भूमि को हथियाने का काम चलेगा. और सब देखते रखी जायेंगे।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!