raigarh

हरिओम अग्रवाल के अवैध शॉपिंग काम्पलेक्स पर अवैध पेड़ कटाई पर आखिर क्यों खामोश है नगर निगम. राजस्व विभाग और वन विभाग….. तीन मर्तबा हो चुकी है शिकायत…. एक बार नगर निगम ने दिया है नोटिस उसके बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही है…. शिकायतकर्ता हो रहे है आक्रोशित… ऐसे अतिक्रमण पर कार्यवाही ना होना इनके हौंसले को करता है बुलंद….. रेत का अवैध संग्रहणकर्ता भी है… और भी बहुत से मामले है जो प्याज़ के छिलके की तरह एक के बाद एक खुलेंगे…..

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

News of Mirror

नगर निगम ने पूर्व में अवैध निर्माण को लेकर हरिओम अग्रवाल को नोटिस भी दिया था लेकिन उसके बावजूद अवैध शॉपिंग काम्पलेक्स बनकर तैयार हो गया लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। हरिओम ने बिना अनुमति पेड़ तक काट डाले उस पर भी वन विभाग ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है।

वही आर आई टीकाराम राठिया भी नाप जोग करने पहुचे थे. पर हरिओम की टीम ने दरवाजा तक नहीं खोला इसे प्रशासनिक अक्षमता कहना ज्यादा उपयुक्त होगा।


चक्रधर नगर निवासी कौशिक भौमिक और उनकी पूरी टीम ने कलेक्टर एसडीएम और नगर निगम आयुक्त को पूरे दस्तावेज के साथ शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
हरिओम अग्रवाल के अवैध काम्पलेक्स वाले मामले में आर आई टीकाराम राठिया से जब न्यूज ऑफ़ मिरर ने बात की तो उनका कहना था कि क्षेत्रवासियो की शिकायत पर अपने अधिकारियो के निर्देशानुसार स्थल पर गया था नाप जोग के लिए हमने बहुत दरवाजा खटखटाया पर कोई भी नहीं खोला… हम बहुत जल्द वहाँ जायेंगे… पेड़ कटा हुआ पाया गया है सभी कुछ की जानकारी जल्द ही ली जाएगी….

मामला चक्रधरनगर चौक में स्थित नगर निगम शॉपिंग काम्प्लेक्स के बगल नजूल भूमि पर अवैध निर्माण और अवैध पेड कटाई का देखने को मिला है। क्षेत्र के रहवासियों ने हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,साथ ही छायादार पेड़ों को भी काटने की शिकायत उन्होने की गई है।चक्रधरनगर चौक स्थित नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में एक शानदार गली और वहाँ पर एक घर को तोड़कर गांजा चौक निवासी हरिओम अग्रवाल द्वारा काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।


क्षेत्र के रहवासियों ने उक्त काम्प्लेक्स निर्माण पर रोक लगाने व हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनके द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हरिओम अग्रवाल ने नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स के बगल में रिक्त नजूल भूमि पर कब्जा कर वहां पेड़ों की कटाई कर दी गई। वहीं अब उसके द्वारा काम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान बेचने की तैयारी की जा रही है। इन दुकानों की कीमत लाखों में आँकी जा रही है और किराया हजारों में वहीं नगर निगम के शापिंग काम्प्लेक्स में अपनी ट्रैक्टर को खड़ी कर देने से व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उनका कहना था कि पूर्व में इस बात की शिकायत एसडीएम व नगर निगम कार्यालय में भी की जा चुकी है लेकिन आज पर्यंत किसी प्रकार की कार्रवाई हरिओम अग्रवाल के विरूद्ध नहीं की गई है।

क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से हरिओम अग्रवाल के अवैध निर्माण पर रोक लगाने व हरे भरे पेड़ों को काटे जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!