raigarh

पूरे रायगढ़ को निगल जायेंगे कॉलोनाइजर !!!!!.पप्पू और सिंघल नें मिलकर रामभाटा और संजय मैदान को लील दिया है !!!!! पार्षद का भी फुल सपोर्ट दिख रहा है !!!!! नाले को पाटकर नाली बना दिया. अवैध प्लॉटिंग कर रहे है !!!!! शासन प्रशासन को कोई भी सरोकार नहीं इनसे !!!!! कालोनाइजरो की ही भाषा बोलते है अधिकारी !!!!!

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

News of Mirror

 

आखिर इतना बड़ा कलेजा ये बिल्डर कहा से लाते है नाला को पाटकर नाली बना दिए है। कालोनाइजर अपना काम करके निकल जा रहे है और बाद मे परेशान हो रही है पब्लिक। नालो को पाटकर नाली बना दिए है।

NEWS OF MIRROR मे खबर लगते ही कॉलोनाइजर नें नाले मे हरा कपड़ा लगा ताकि नाले का कोई फोटो ना ले सके।

शहर में अवैध प्लॉटिंग कभी रुकी ही नहीं है। अभी भी कई कोनों में जमीन चुपचाप बेची जा रही है। बिना किसी अनुमति के आवासीय प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ऑटो नामांतरण का लाभ भी इनको मिल रहा है। रामभांठा क्षेत्र में एक जमीन पर प्लॉटिंग चर्चा में है। बहुत ही सफाई से जमीनों को छोटे टुकड़ों में बेचने का खेल चल रहा है। कहीं आवंटन जमीनें बिक रही हैं तो कहीं सरकारी जमीनों को बेचा जा रहा है। स्टाम्प में लिखा-पढ़ी करके जमीन बेच दी जा रही है।सभी जानते हैं कि मकान बन जाने के बाद कोई भी अधिकारी किसी को बेदखल नहीं करता। यही कारण है कि अब बिना अनुमति के निजी जमीनों पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ताजा मामला रामभाठा मैदान के सामने खाली पड़ी जमीन का है। यहां कोई अनुमति नहीं ली गई है, लेकिन कई लोगों को टुकड़ों में प्लॉट बेच दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पप्पू नाम का व्यक्ति सक्रिय है। अवैध कॉलोनियों के निर्माण का काम बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है। कोई भी पटवारी या नगर निगम कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसका फायदा उठाकर कई प्लॉट बेच दिए गए हैं। यह प्रवृत्ति अभी भी जारी है।

 

रामभाटा संजय मैदान के पास अवैध कॉलोनी जा रही है काटी…. नाले पर हुआ है जबरदस्त अतिक्रमण… नाले काम अस्तित्व ही मिटा दिया…. नाले को बना दिया नाली…. इन कालोनाइजरो का कुछ होगा भी की नहीं…. वार्ड क्रमांक 3 का है मामला… वार्ड पार्षद को नहीं है जानकारी…. नाले पर हुआ है अतिक्रमण.. वार्ड मे बनती है बाढ़ की स्थिति…..

वार्ड क्रमांक 3 संजय मैदान मे इन दिनों अवैध प्लॉट काटा जा रहा है। ये अवैध प्लॉट संजय मैदान से लगे हुए क्षेत्र मे काटा जा रहा है। फ्लाई ऐश से पाटकर पूरी जगह को समतल किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत से प्लॉट बिक भी गए है। कॉलोनाइजर जो है वो बेखौफ़ बेलगाम अंधाधुंध कार्यवाही मे लगा है। वार्ड पार्षद को कोई मतलब नहीं है। उन्हें तो पता भी नहीं था। हमने बताया तो पता चला की यहाँ पर प्लॉट काटा जा रहा है वो भी अवैध। ना तो निगम का परमिशन हैबना ही राजस्व विभाग का कोई परमिशन। आखिर इतना बड़ा कलेजा लाते कहा से है ये बिल्डर।

नाले का मिटा दिया अस्तित्व

 

इस कॉलोनी के थी बगल मे एक बड़ा नाला हुआ करता था जो अतिक्रमण की वजह से छोटे से नाली मे तब्दील हो गया है। इस नाले की वज़ह से इस वार्ड मे बारिश की वजह से बहुत ही परेशानी उठानी पड़ी थी। वार्ड पार्षद राजू टोप्पो को जब ये बात पता चली तब उनके जेहन मे आया की यहाँ प्लॉट काटा जा रहा है।

शहर के बीचों बीच होने की वजह से यहा की है डिमांड

 

ये क्षेत्र शहर के बीचों बीच है इसलिए यहाँ पर डिमांड बहुत है। संजय मैदान से बिल्कुल लगकर है यह जगह। अवैध प्लॉट कटाई से राजस्व विभाग को कोई सरोकार नहीं है। ये नाले पर अतिक्रमण है निगम आयुक्त. बृजेश क्षत्रिय भी इस पर संज्ञान ले सकते है। बारिश के समय मे उन्हें ही परेशानी होंगी। तब यहाँ पर कार्यवाही करेंगे तो क्या मतलब। पार्षद राजू टोप्पो को भी इस बात को लेकर मुखर होना पड़ेगा आखिर उनके वार्ड का मामला है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!