Uncategorized

डिवीषा शर्मा ने बनाया बढ़ाया रायगढ़ का मान….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276

News of Mirror

इनसाइट केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 25 जून से 29 जून तक आकर्षक तरीके से सजे बिलासपुर के बी टी सी कृषि महाविद्यालय  के मंच पर  बच्चों को बढ़ावा देने एवं उनकी कला को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं डांस,संगीत,ड्राइंग,पेंटिंग का आयोजन संपन्न हुआ।जिसमें हजारों बच्चों ने शामिल होकर अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया

जिंदल स्कूल में स्टैंडर्ड 02 में अध्ययनरत डिवीशा पूर्व में रायपुर,भिलाई, राजनंदगांव कोटा,बनारस में भी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कार जीत चुकी है डिवीशा स्वर्गीय अश्वनी कुमार,गीता देवी शर्मा की पड़पोती,टूटी क्लम के संपादक टिल्लू, पिंकी शर्मा की पोती,कल्पना कार श्रृंगार के संचालक कुलदीपक, काव्या शर्मा की बिटिया है।

डिवीशा एम जी रोड स्थित अयात नृत्य एकेडमी की नृत्य गुरु तब्बू परवीन से कथक नृत्य के गुर सीख रही है। जो आगामी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देने की तैयारी कर रही है।

डिवीशा की कामयाबी पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है सलमा परिवार को मोबाइल फोन पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!