raigarh

फेमस गिफ्ट संचालक और एक भू माफिया गोवर्धनपुर के लामींदरहां में बसा रहे है अवैध कॉलोनी की जाँच करने पहुचा राजस्व विभाग…..हमें नहीं बुलाया गया –जने लाल किशन सरपंच पति….. जाँच रिपोर्ट में हमारा साइन भी नहीं लिए…..  आखिर क्यों शह मिलता है ऐसे लोगों को….कई टुकड़ो में प्लॉट काटकर बेचा जा रहा है…. लामीदरहा के मुख्य मार्ग से लगे भूमि पर हो रहा है यह खेल…. शासन भूमि तलाश रही है इधर राजस्व विभाग की उदासीनता की वज़ह से चालू है अतिक्रमण का खेल…..

News of Mirror

शहर के रामनिवास टाकीज रोड स्थित फेमस गिफ्ट संचालक शॉप के मालिक और एक भू माफिया के अतिक्रमण के खेल की जाँच करने राजस्व विभाग गया था जब हमने इसकी जानकारी मांगी तो पटवारी श्री सिदार ने गोल मोल जवाब दिया और साहब के पास हूँ बोलकर फोन काट दिया.. इसके पूर्व भी सोमवार को शादी में हूँ बोलकर फोन काटा था. सरपंच पति जने लाल किशन ने बताया की तहसीलदार साहब आये थे जाँच किये पर हम लोगों को नहीं बुलाया. ना ही जाँच रिपोर्ट में हमसे साइन लिया आज हम लोग फिर बुलाये थे पर कोई भी नहीं आया। आखिर गोवर्धनपुर और लामी दरहा के मामले को राजस्व विभाग इतना दबाती क्यों है समझ से परे है।

 

भूमाफियाओ की गिद्ध नजर हमेशा से जमीनों पर रहती है पहले शहरों पर थीं. शहरो पर अभी भी है लेकिन अब संगीताराई अतरमुडा बिंजकोट नावापाली गोवर्धनपुर लामीदरहा में जाकर टिक गई है। हाल ही में शहर के एक फेमस गिफ्ट शॉप संचालक और एक भू माफिया ने मिली जानकारी के अनुसार लामीदरहा में एक ही चक में .30 हेक्टेयर सरकारी जमीन को दबा दिया गया है। शासन प्रशासन हर जगह जमीन तलाश रही है लेकिन इनके सरकारी और निजी जमीनों को कौड़ियों के दाम खरीदकर बिना अनुमति कॉलोनी बसा रहे है। लामीदरहा की जमीन सडक के किनारे है इसको बाउंड्रीवाल बनाकर भू माफिया और एक गिफ्ट संचालक मालिक धड़ल्ले से बेच रहे है।

 


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!