raigarh

प्रसिद्ध तबला वादक अंशुल प्रताप सिंह ने संगीत की सुरमयी शाम को किया गुंजायमान….शिव तांडव को तबले की थाप से किया अभिव्यक्त…..

साकेत पाण्डेय...... 7869475276....

News of Mirror

चक्रधर समारोह में आज भोपाल के प्रसिद्ध तबला वादक श्री अंशुल प्रताप सिंह ने अपने तबले की थाप से संगीत की इस सुरमयी शाम को गूंजायमान कर दिया। उन्होंने कैलाश पर्वत पर भगवान शिव के तांडव नृत्य को तबले की थाप से अभिव्यक्त किया।
श्री अंशुल ने अपने दादा श्री हरिश्चंद्र सिंह और पिता ठाकुर उदय प्रताप सिंह से तबले की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वे अपने गुरु श्री संजय सहाय से तबला वादन का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। श्री अंशुल ने सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड सहित देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने ताज महोत्सव, खुजराहो महोत्सव सहित विभिन्न समारोह एवं अवसरों पर अपने तबला वादन से कला प्रेमियों को संबोधित किया।
उन्होंने मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट, बांसुरी वादक श्री हरिप्रसाद चौरसिया जैसे विश्व विख्यात कलाकारों के साथ तबले पर संगत किया।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!