raigarh

शेमरोक मैरिज गार्डन और वी आई पी सिटी कॉलोनी अतर मुड़ा के पास दुकान का अवैध तरीके से निर्माण धड़ल्ले से प्रारम्भ है… नगर निगम और जिला प्रशासन संज्ञान ले….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276

News of Mirror

मिली जानकारी के अनुसार वी आई पी सिटी और शेमरोक मैरिज गार्डन के पास सड़क की जमीन पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से प्रारम्भ है नगर निगम और जिला प्रशासन इस मामले में कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है।

नीचे आप वी आई पी सिटी कॉलोनी के बाहर का निर्माण और शेमरोक मैरिज गार्डन का वीडियों देखिये…

 

अतरमुड़ा क्षेत्र में दुकान बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। आदिवासी जमीन, सड़क की जमीन, कोटवार की जमीन किसी भी जमीन को भूमाफिया नहीं बख्श रहे है।

पहला मामला है वी आई पी सिटी का जो बहुत ही शानदार बन रहा है और उसके इंट्रेन्स के ठीक बाये साइड ये निर्माण कार्य हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस जगह निर्माण कार्य की अनुमति भी नहीं लो गई है। दुकान खोलकर उसे किराये पर चलाने का इस क्षेत्र में नया ट्रेंड चल पड़ा है जिसका सभी पालन कर रहे है।

दूसरा मामला है शेमरोक मैरिज गार्डन के ठीक सामने आधा दर्जन दुकान बनाने की पूरी तैयारी हो गई है इस पर ना तो नगर निगम की और ना ही जिला प्रशासन को इससे कोई सरोकार है। अगर अभी इस मामले की जाँच नहीं हुई तो इस पूरे क्षेत्र में दुकान का निर्माण हो जायेगा।जिला प्रशासन और नगर निगम इन दोनों ही क्षेत्र में जाँच तो कर ही सकती है। अगर ये निर्माण कार्य अवैध हुए तो निगम और राजस्व विभाग को राजस्व की प्राप्ति हो जाएगी। अगर कोई भी कार्यवाही नहीं होती तो इनके हौंसले चरम पर पहुंच जायेंगे और यहाँ इस तरह के निर्माण की बाढ़ आ जाएगी। वैसे भी इस क्षेत्र में भू माफियाओ की गिद्ध नजर किसी भी जमीन को निगलने चौबीस में अड़तालीस घंटे कमर कसकर तैयार रहते है।

 

 


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!